मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:32 · नई दिल्ली संस्करण

ग्लोबल मार्केट से मजबूती के संकेत, एशियाई बाजारों में भी तेजी

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

नई

दिल्ली । ग्लोबल मार्केट से आज मजबूती के संकेत मिल रहे

हैं। पिछले सत्र के दौरान अमेरिकी बाजार में तेजी का माहौल बना रहा। डाउ

जॉन्स फ्यूचर्स भी फिलहाल मजबूती के साथ कारोबार कर रहा है। इसी तरह

यूरोपीय बाजार भी पिछले सत्र के दौरान बढ़त के साथ कारोबार करने के बाद बंद

हुए। एशियाई बाजारों में भी आज आमतौर पर तेजी बनी हुई है।

अमेरिकी

बाजार में पिछले सत्र के दौरान उत्साह का माहौल बना रहा, जिसके कारण वॉल

स्ट्रीट के तीनों सूचकांक मजबूती के साथ बंद होने में सफल रहे। डाउ जॉन्स

450 अंक उछल कर बंद हुआ। इसी तरह एसएंडपी 500 इंडेक्स ने 1.26 प्रतिशत की

तेजी के साथ 5,127.79 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया।

इसके अलावा नैस्डेक 308.14 अंक यानी 1.95 प्रतिशत की बढ़त के साथ 16,149.10

अंक के स्तर पर बंद हुआ। डाउ जॉन्स फ्यूचर्स भी फिलहाल 0.08 प्रतिशत की

तेजी के साथ 38,706.16 अंक के स्तर पर कारोबार करता नजर आ रहा है।

अमेरिकी

बाजार की तरह ही यूरोपीय बाजार में भी पिछले सत्र के दौरान तेजी का माहौल

बना रहा। एफटीएसई इंडेक्स 0.50 प्रतिशत की बढ़त के साथ 8,213.49 अंक के

स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह सीएसी इंडेक्स ने 0.54 प्रतिशत उछल कर 7,957.57

अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। इसके अलावा डीएएक्स

इंडेक्स 105.10 अंक यानी 0.58 प्रतिशत की बढ़त के साथ 18,001.60 अंक के

स्तर पर बंद हुआ।

एशियाई बाजार में भी आज आमतौर पर तेजी बनी

हुई है। एशिया के 9 बाजारों में से 5 के सूचकांक बढ़त के साथ हरे निशान

में कारोबार कर रहे हैं, जबकि 1 सूचकांक गिरावट के साथ लाल निशान में बना

हुआ है। निक्केई इंडेक्स, कोस्पी इंडेक्स और सेट कंपोजिट इंडेक्स में आज

कारोबार नहीं हो रहा है। अभी तक के कारोबार में एशियाई बाजारों में से

इकलौता हैंग सेंग इंडेक्स 0.05 प्रतिशत की सांकेतिक कमजोरी के साथ

18,466.91 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

दूसरी ओर,

गिफ्ट निफ्टी 0.04 प्रतिशत की मजबूती के साथ 22,589 अंक के स्तर पर कारोबार

कर रहा है। इसी तरह स्ट्रेट्स टाइम इंडेक्स 0.26 प्रतिशत उछल कर 3,301.50

अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ है। ताइवान वेटेड इंडेक्स ने आज मजबूत छलांग

लगाई है। फिलहाल ये सूचकांक 204.18 अंक यानी 1 प्रतिशत की मजबूती के साथ

20,534.50 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह शंघाई कंपोजिट इंडेक्स

1.04 प्रतिशत उछल कर 3,137.36 अंक के स्तर पर पहुंच गया है। इसके अलावा

जकार्ता कंपोजिट इंडेक्स 0.26 प्रतिशत की बढ़त के साथ 7,152.97 अंक के स्तर

पर कारोबार कर रहा है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें