ग्लोबल मार्केट से पॉजिटिव संकेत, एशिया में मिला-जुला कारोबार
नई
दिल्ली,। ग्लोबल मार्केट से आज पॉजिटिव संकेत मिल रहे हैं।
अमेरिकी बाजार में पिछले सत्र के दौरान मजबूती का माहौल बना रहा, जिसके
कारण वॉल स्ट्रीट के सूचकांक बढ़त के साथ बंद हुए। हालांकि डाउ जॉन्स
फ्यूचर्स फिलहाल मामूली गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है। दूसरी ओर,
यूरोपीय बाजार पूरे सत्र में उतार-चढ़ाव का सामना करने के बाद मिले-जुले
परिणाम के साथ बंद हुए। एशियाई बाजारों में भी आज मिला-जुला कारोबार होता
नजर आ रहा है।
महंगाई के आंकड़े आने के पहले पिछले
सत्र के दौरान अमेरिकी बाजार में उत्साह का माहौल बना रहा, जिसके कारण वॉल
स्ट्रीट के तीनों सूचकांक मजबूती के साथ कारोबार करने के बाद बंद हुए। डाउ
जॉन्स 127 अंक की बढ़त के साथ बंद हुआ। इसी तरह एसएंडपी 500 इंडेक्स ने
0.48 प्रतिशत की तेजी के साथ 5,246.68 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के
कारोबार का अंत किया। इसके अलावा नैस्डेक 122.94 अंक यानी 0.75 प्रतिशत उछल
कर 16,511.18 अंक के स्तर पर बंद हुआ। डाउ जॉन्स फ्यूचर्स फिलहाल 0.02
प्रतिशत की सांकेतिक कमजोरी के साथ 39,549.77 अंक के स्तर पर कारोबार करता
नजर आ रहा है।
अमेरिकी बाजार के विपरीत यूरोपीय बाजार में
पिछले सत्र के दौरान लगातार उतार चढ़ाव होता रहा। पूरे दिन के कारोबार के
बाद यूरोपीय बाजार मिले-जुले परिणाम के साथ बंद हुआ। एफटीएसई इंडेक्स 0.16
प्रतिशत की तेजी के साथ 8,428.13 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह सीएसी
इंडेक्स ने 0.20 प्रतिशत की मजबूती के साथ 8,225.80 अंक के स्तर पर पिछले
सत्र के कारोबार का अंत किया। दूसरी ओर, डीएएक्स इंडेक्स 0.14 प्रतिशत की
कमजोरी के साथ 18,716.42 अंक के स्तर पर बंद हुआ।
एशिया में
भी आज मिला-जुला कारोबार होता नजर आ रहा है। एशिया के 9 बाजारों में से 4
के सूचकांक बढ़त के साथ हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं, जबकि 3 सूचकांक
गिरावट के साथ लाल निशान में बने हुए हैं। हैंग सेंग और कोस्पी इंडेक्स में
आज कारोबार नहीं हो रहा है। स्ट्रेट्स टाइम इंडेक्स फिलहाल 0.54 प्रतिशत
की कमजोरी के साथ 3,295.61 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह सेट
कंपोजिट इंडेक्स 0.37 प्रतिशत टूट कर 1,371.49 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ
है। इसके अलावा शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 0.17 प्रतिशत की गिरावट के साथ
3,140.34 अंक के स्तर पर कारोबार करता नजर आ रहा है।
दूसरी
ओर, गिफ्ट निफ्टी 0.18 प्रतिशत की बढ़त के साथ 22,355 अंक के स्तर पर
कारोबार कर रहा है। इसी तरह निक्केई इंडेक्स 0.12 प्रतिशत की तेजी के साथ
38,402.61 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ है। ताइवान वेटेड इंडेक्स ने आज मजबूत
छलांग लगाई है। फिलहाल यह सूचकांक 226.61 अंक यानी 1.08 प्रतिशत की मजबूती
के साथ 21,212.46 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसके अलावा जकार्ता
कंपोजिट इंडेक्स भी 1.12 प्रतिशत की जोरदार बढ़त के साथ 7,162.76 अंक के
स्तर पर कारोबार करता नजर आ रहा है।




