मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:45 · नई दिल्ली संस्करण

ग्लोबल मार्केट से पॉजिटिव संकेत, एशिया में मिला-जुला कारोबार

राष्ट्रीय सागर डेस्क3 मिनट का पठन

नई

दिल्ली,। ग्लोबल मार्केट से आज पॉजिटिव संकेत मिल रहे हैं।

अमेरिकी फेडरल रिजर्व की मौद्रिक समिति का फैसला आने के बाद अमेरिकी बाजार

मिले-जुले परिणाम के साथ बंद हुए। हालांकि डाउ जॉन्स फ्यूचर्स आज मामूली

गिरावट के साथ कारोबार करता नजर आ रहा है। यूरोपीय बाजार में पिछले सत्र के

दौरान लगातार तेजी बनी रही। वहीं एशियाई बाजारों में आज मिला-जुला कारोबार

होता नजर आ रहा है।

अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा

इस साल के अंत में ब्याज दरों में कटौती करने की बात कहे जाने के कारण वॉल

स्ट्रीट के सूचकांक मिले-जुले परिणाम के साथ बंद हुए। नैस्डेक और एसएंडपी

500 इंडेक्स लगातार तीसरे दिन रिकॉर्ड मजबूती के साथ बंद हुए। एसएंडपी 500

इंडेक्स 0.85 प्रतिशत की मजबूती के साथ 5,421.03 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

इसी तरह नैस्डेक ने 264.89 अंक यानी 1.53 प्रतिशत कि छलांग लगा कर

17,608.44 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। दूसरी ओर,

डाउ जॉन्स 400 अंक की गिरावट के साथ बंद हुआ। डाउ जॉन्स फ्यूचर्स भी फिलहाल

0.08 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 38,681.65 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा

है।

यूरोपीय बाजार में भी पिछले सत्र के दौरान लगातार

उत्साह का माहौल बना रहा, जिसके कारण यहां के तीनों प्रमुख सूचकांक मजबूती

के साथ बंद हुए। एफटीएसई इंडेक्स 0.82 प्रतिशत उछल कर 8,215.48 अंक के स्तर

पर बंद हुआ। इसी तरह सीएसी इंडेक्स ने 0.96 प्रतिशत की छलांग लगा कर

7,864.70 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। इसके अलावा

डीएएक्स इंडेक्स 260.92 अंक यानी 1.40 प्रतिशत की तेजी के साथ 18,630.86

अंक के स्तर पर बंद हुआ।

एशियाई बाजारों में आज मिला-जुला

कारोबार होता नजर आ रहा है। एशिया के 9 बाजारों में से 5 के सूचकांक बढ़त

के साथ हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं, जबकि 4 सूचकांक गिरावट के साथ

लाल निशान में बने हुए हैं। गिफ्ट निफ्टी 0.07 प्रतिशत की कमजोरी के साथ

23,428.50 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह निक्केई इंडेक्स 0.21

प्रतिशत टूट कर 38,796.01 अंक के स्तर पर पहुंच गया है। इसके अलावा सेट

कंपोजिट इंडेक्स 0.11 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,315.23 अंक के स्तर पर और

शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 0.30 प्रतिशत लुढ़क कर 3,028.28 अंक के स्तर पर

कारोबार कर रहे हैं।

दूसरी ओर, स्ट्रेट्स टाइम्स इंडेक्स

0.42 प्रतिशत की तेजी के साथ 3,321.17 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

इसी तरह हैंग सेंग इंडेक्स 0.54 प्रतिशत की मजबूती के साथ 18,034.42 अंक के

स्तर पर पहुंचा हुआ है। कोस्पी इंडेक्स ने आज बड़ी छलांग लगाई है। फिलहाल

ये सूचकांक 1.31 प्रतिशत की बढ़त के साथ 2,764 अंक के स्तर पर कारोबार कर

रहा है। इसी तरह ताइवान वेटेड इंडेक्स 240.98 अंक यानी 1.09 प्रतिशत की

मजबूती के साथ 22,289.94 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ है। इसके अलावा जकार्ता

कंपोजिट इंडेक्स 0.09 प्रतिशत की बढ़त के साथ 6,856.32 अंक के स्तर पर

कारोबार कर रहा है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें