मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:47 · नई दिल्ली संस्करण

ग्लोबल मार्केट से पॉजिटिव संकेत, एशियाई बाजारों में भी तेजी का रुख

राष्ट्रीय सागर डेस्क3 मिनट का पठन

नई

दिल्ली, । ग्लोबल मार्केट से आज पॉजिटिव संकेत मिल रहे हैं।

अमेरिकी बाजार में पिछले सत्र के दौरान तेजी बनी रही। डाउ जॉन्स फ्यूचर्स

भी फिलहाल बढ़त के साथ कारोबार करता नजर आ रहा है। अमेरिकी बाजार के विपरीत

यूरोपीय बाजार में पिछले सत्र के दौरान दबाव बना रहा। वहीं एशियाई बाजार

में भी आज आमतौर पर खरीदारी का माहौल बना हुआ है।

अमेरिकी

बाजार में पिछले सत्र के दौरान उत्साह का माहौल बना रहा, जिसके कारण वॉल

स्ट्रीट के सूचकांक मजबूती के साथ बंद होने में सफल रहे। एसएंडपी 500

इंडेक्स 0.09 प्रतिशत की तेजी के साथ 5,482.87 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसी

तरह नैस्डेक ने 0.30 प्रतिशत उछल कर 17,858.68 अंक के स्तर पर पिछले सत्र

के कारोबार का अंत किया। डाउ जॉन्स फ्यूचर्स भी फिलहाल 0.03 प्रतिशत की

बढ़त के साथ 39,174.65 अंक के स्तर पर कारोबार करता नजर आ रहा है।

अमेरिकी

बाजार के विपरीत यूरोपीय बाजार में पिछले सत्र के दौरान लगातार बिकवाली का

दबाव बना रहा। हालांकि कारोबार के अंत में खरीदारी का सपोर्ट मिलने के

कारण यूरोपीय बाजार मिले-जुले परिणाम के साथ बंद हुए। एफटीएसई इंडेक्स 0.55

प्रतिशत की कमजोरी के साथ 8,179.68 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह सीएसी

इंडेक्स ने 1.04 प्रतिशत की गिरावट के साथ 7,530.72 अंक के स्तर पर पिछले

सत्र के कारोबार का अंत किया। दूसरी ओर, डीएएक्स इंडेक्स 0.30 प्रतिशत की

बढ़त के साथ 18,210.55 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

एशियाई

बाजार में आज आमतौर पर तेजी का रुख बना हुआ है। एशिया के 9 बाजारों में से 7

के सूचकांक बढ़त के साथ हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं, जबकि 2 सूचकांक

गिरावट के साथ लाल निशान में बने हुए हैं। स्ट्रेट्स टाइम्स इंडेक्स 0.24

प्रतिशत की कमजोरी के साथ 3,335.38 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी

तरह सेट कंपोजिट इंडेक्स 0.65 प्रतिशत टूट कर 1,300.93 अंक के स्तर पर

पहुंच गया है।

दूसरी ओर, गिफ्ट निफ्टी 126.50 अंक यानी 0.52

प्रतिशत की तेजी के साथ 24,262.50 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी

तरह ताइवान वेटेड इंडेक्स 182.81 अंक यानी 0.80 प्रतिशत उछल कर 23,088.79

अंक के स्तर पर पहुंच गया है। निक्केई इंडेक्स फिलहाल 304.62 अंक यानी 0.77

प्रतिशत की बढ़त के साथ 39,646.16 अंक के स्तर पर कारोबार करता नजर आ रहा

है। इसी तरह हैंग सेंग इंडेक्स 98.60 अंक यानी 0.56 प्रतिशत की तेजी के साथ

17,815.07 अंक के स्तर पर पहुंचने में सफल रहा है। जकार्ता कंपोजिट

इंडेक्स ने आज बड़ी छलांग लगाई है। फिलहाल ये सूचकांक 1.35 प्रतिशत की उछाल

के साथ 7061.69 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह शंघाई कंपोजिट

इंडेक्स 0.98 प्रतिशत की मजबूती के साथ 2,974.64 अंक के स्तर पर और कोस्पी

इंडेक्स 0.27 प्रतिशत की बढ़त के साथ 2,791.65 अंक के स्तर पर कारोबार कर

रहे हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें