ग्लोबल मार्केट से पॉजिटिव संकेत, एशिया में मिला-जुला कारोबार
नई
दिल्ली, । ग्लोबल मार्केट से आज अभी तक पॉजिटिव संकेत
हैं। अमेरिका बाजार में पिछले सत्र के दौरान मजबूती बनी रही। हालांकि डाउ
जॉन्स फ्यूचर्स फिलहाल गिरावट के साथ कारोबार करता नजर आ रहा है। अमेरिकी
बाजार की तरह ही यूरोपीय बाजार में भी पिछले सत्र के दौरान लगातार खरीदारी
होती रही। एशियाई बाजारों में आज मिला-जुला कारोबार होता नजर आ रहा है।
अमेरिकी
बाजार में पिछले सत्र के दौरान उत्साह का माहौल बना रहा, जिसके कारण वॉल
स्ट्रीट के सूचकांक बढ़त के साथ बंद होने में सफल रहे। एसएंडपी 500 इंडेक्स
0.27 प्रतिशत की मजबूती के साथ 5,475.09 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह
नैस्डेक ने 146.70 अंक यानी 0.83 प्रतिशत की तेजी के साथ 17,879.30 अंक के
स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। वहीं डाउ जॉन्स फ्यूचर्स
फिलहाल 0.16 प्रतिशत की गिरावट के साथ 39,106.79 अंक के स्तर पर कारोबार
करता नजर आ रहा है।
अमेरिकी बाजार की तरह ही यूरोपीय बाजार
में भी पिछले सत्र के दौरान तेजी का माहौल बना रहा। एफटीएसई इंडेक्स 0.03
प्रतिशत की बढ़त के साथ 8,166.76 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह सीएसी
इंडेक्स ने 1.09 प्रतिशत उछल कर 7,561.13 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के
कारोबार का अंत किया। इसके अलावा डीएएक्स इंडेक्स 0.30 प्रतिशत की मजबूती
के साथ 18,290.66 अंक के स्तर पर बंद हुआ।
एशियाई बाजारों
में आज मिला-जुला कारोबार होता नजर आ रहा है। एशिया के 9 बाजारों में से 5
के सूचकांक बढ़त के साथ हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं, जबकि 4 सूचकांक
गिरावट के साथ लाल निशान में बने हुए हैं। गिफ्ट निफ्टी 0.08 प्रतिशत की
कमजोरी के साथ 24,185.50 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह ताइवान
वेटेड इंडेक्स 154.56 अंक यानी 0.67 प्रतिशत फिसल कर 22,904.01 अंक के स्तर
तक गिर गया है। इसके अलावा कोस्पी इंडेक्स 0.89 प्रतिशत टूट कर 2,779.43
अंक के स्तर पर और सेट कंपोजिट इंडेक्स 0.68 प्रतिशत की गिरावट के साथ
1,290.53 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।
दूसरी ओर,
निक्केई इंडेक्स 252.80 में अंक यानी 0.64 प्रतिशत की तेजी के साथ
39,883.86 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह स्ट्रेट्स टाइम्स
इंडेक्स 0.48 प्रतिशत की बढ़त के साथ 3,354.58 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ
है। इसके अलावा हैंग सेंग इंडेक्स 100.89 अंक यानी 0.57 प्रतिशत उछल कर
17,819.50 अंक के स्तर पर, जकार्ता कंपोजिट इंडेक्स से 0.14 प्रतिशत की
मजबूती के साथ 7,149.88 अंक के स्तर पर और शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 0.04
प्रतिशत की तेजी के साथ 2,995.78 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।




