ग्लोबल मार्केट से पॉजिटिव संकेत, एशियाई बाजारों में भी तेजी
नई
दिल्ली,। ग्लोबल मार्केट से आज पॉजिटिव संकेत मिल रहे
हैं। अमेरिकी बाजार में पिछले सत्र के दौरान तेजी बनी रही। हालांकि डाउ
जॉन्स फ्यूचर्स आज मामूली गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है। यूरोपीय बाजार
पिछले सत्र के दौरान गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुए। वहीं एशियाई
बाजारों में आज आमतौर पर तेजी का रुख बना हुआ है।
अमेरिकी
फेडरल रिजर्व के अध्यक्ष जेरोम पॉवेल द्वारा महंगाई दरों में गिरावट आने
की पुष्टि करने के बाद अमेरिकी बाजार में पिछले सत्र के दौरान उत्साह का
माहौल देखा गया, जिसके कारण वॉल स्ट्रीट के सूचकांक बढ़त के साथ बंद होने
में सफल रहे। एसएंडपी 500 इंडेक्स 0.62 प्रतिशत की मजबूती के साथ 5,509.01
अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह नैस्डेक ने 149.46 अंक यानी 0.84 प्रतिशत
उछल कर 18,028.76 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया।
हालांकि डाउ जॉन्स फ्यूचर्स फिलहाल 0.09 प्रतिशत की गिरावट के साथ
39,297.51 अंक के स्तर पर कारोबार करता नजर आ रहा है।
अमेरिकी
बाजार के विपरीत यूरोपीय बाजार में पिछले सत्र के दौरान दबाव बना रहा।
एफटीएसई इंडेक्स 0.56 प्रतिशत टूट कर 8,121.20 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसी
तरह सीएसी इंडेक्स ने 0.30 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 7,538.29 अंक के स्तर
पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। इसके अलावा डीएएक्स इंडेक्स 126.60
अंक यानी 0.70 प्रतिशत की गिरावट के साथ 18,164.06 अंक के स्तर पर बंद
हुआ।
एशियाई बाजारों में आज आमतौर पर तेजी नजर आ रही है।
एशिया के 9 बाजारों में से 7 के सूचकांक बढ़त के साथ हरे निशान में कारोबार
कर रहे हैं, जबकि 2 सूचकांक गिरावट के साथ लाल निशान में बने हुए हैं। सेट
कंपोजिट इंडेक्स 0.03 प्रतिशत की मामूली कमजोरी के साथ 1,288.17 अंक के
स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 0.40 प्रतिशत
टूट कर 2,985.01 अंक के स्तर तक गिर गया है।
दूसरी ओर,
गिफ्ट निफ्टी 162.50 अंक यानी 0.67 प्रतिशत उछल कर 24,407.50 में अंक के
स्तर पर कारोबार करता नजर आ रहा है। इसी तरह कोस्पी इंडेक्स 0.41 प्रतिशत
की तेजी के साथ 2,792.38 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ है। स्ट्रेट्स टाइम्स
इंडेक्स ने आज बड़ी छलांग लगाई है। फिलहाल ये सूचकांक 1.32 प्रतिशत की बढ़त
के साथ 3,412.38 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह हैंग सेंग
इंडेक्स 209.38 अंक यानी 1.18 प्रतिशत की मजबूती के साथ 17,978.52 अंक के
स्तर पर पहुंचा हुआ है। इसके अलावा ताईवान वेटेड इंडेक्स 239.35 अंक यानी
1.05 प्रतिशत की तेजी के साथ 23,118.72 अंक के स्तर पर, निक्केई इंडेक्स
412.65 अंक यानी 1.03 प्रतिशत की बढ़त के साथ 40,487.34 अंक के स्तर पर और
जकार्ता कंपोजिट इंडेक्स 0.25 प्रतिशत मजबूत होकर 7,142.67 अंक के स्तर पर
कारोबार कर रहे हैं।




