मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:26 · नई दिल्ली संस्करण

ग्लोबल मार्केट से पॉजिटिव संकेत, एशियाई बाजारों में भी तेजी का रुख

राष्ट्रीय सागर डेस्क3 मिनट का पठन

नई

दिल्ली । ग्लोबल मार्केट से आज पॉजिटिव संकेत मिल रहे हैं।

लगातार दो सत्रों तक गिरावट का सामना करने के बाद अमेरिकी बाजार पिछले सत्र

के दौरान जोश में नजर आए। इस जोश के कारण वॉल स्ट्रीट के सूचकांक मजबूती

के साथ बंद होने में सफल रहे। डाउ जॉन्स फ्यूचर्स भी आज शानदार तेजी के साथ

कारोबार करता नजर आ रहा है। दूसरी ओर, यूरोपीय बाजार पिछले सत्र के दौरान

मिले-जुले परिणाम के साथ बंद हुए। एशियाई बाजारों में भी आज मजबूती नजर आ

रही है।

टेक शेरों में आई तेजी के कारण पिछले सत्र

के दौरान वॉल स्ट्रीट के सूचकांकों में तेजी का माहौल बना रहा। डाउ जॉन्स

पिछले सत्र के दौरान 322 अंकों की मजबूती के साथ बंद हुआ। इसी तरह एसएंडपी

500 इंडेक्स ने 0.91 प्रतिशत की बढ़त के साथ 5,064.20 अंक के स्तर पर पिछले

सत्र के कारोबार का अंत किया। इसके अलावा नैस्डेक 130.65 अंक यानी 0.84

प्रतिशत उछल कर 15,736.13 अंक के स्तर पर बंद हुआ। डाउ जॉन्स फ्यूचर्स भी

फिलहाल 422.12 अंक यानी 1.11 प्रतिशत की मजबूती के साथ 38,459.15 अंक के

स्तर पर कारोबार करता नजर आ रहा है।

अमेरिकी बाजार के

विपरीत यूरोपीय बाजारों में पिछले सत्र के दौरान दबाव का माहौल नजर आया।

पूरे दिन दबाव के बीच कारोबार करने के बाद यूरोपीय बाजार के सूचकांक

मिले-जुले परिणामों के साथ बंद हुए। एफटीएसई इंडेक्स 0.62 प्रतिशत की तेजी

के साथ 8,172.15 अंक के स्तर पर बंद हुआ। दूसरी ओर, सीएसी इंडेक्स ने 0.89

प्रतिशत का गोता लगा कर 7,914.65 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का

अंत किया। इसी तरह डीएएक्स इंडेक्स 0.20 प्रतिशत टूट कर 17,896.50 अंक के

स्तर पर बंद हुआ।

एशियाई बाजार में अभी आज मजबूती का माहौल

नजर आ रहा है। एशिया के 9 बाजारों में से 7 के सूचकांक बढ़त के साथ हरे

निशान में कारोबार कर रहे हैं। टोक्यो स्टॉक एक्सचेंज और चीन में छुट्टी

होने की वजह से आज निक्केई इंडेक्स और शंघाई कंपोजिट इंडेक्स में कोई

कारोबार नहीं हो रहा है। गिफ्ट निफ्टी फिलहाल 108.50 अंक यानी 0.48 प्रतिशत

की तेजी के साथ 22,892 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह

स्ट्रेट्स टाइम्स इंडेक्स 0.32 प्रतिशत उछल कर 3,307.57 अंक के स्तर पर

पहुंच गया है।

हैंग सेंग इंडेक्स ने आज मजबूत छलांग लगाई

है। फिलहाल ये सूचकांक 206.66 अंक यानी 1.14 प्रतिशत की बढ़त के साथ

18,413.79 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह ताइवान वेटेड इंडेक्स

149.18 अंक यानी 0.74 प्रतिशत की तेजी के साथ 20,371.62 अंक के स्तर पर

पहुंचा हुआ है। इसके अलावा कोस्पी इंडेक्स 0.22 प्रतिशत की मजबूती के साथ

2,689.51 अंक के स्तर पर, सेट कंपोजिट इंडेक्स 0.45 प्रतिशत की बढ़त के साथ

1,369.35 अंक के स्तर पर और जकार्ता कंपोजिट इंडेक्स 0.17 प्रतिशत की उछाल

के साथ 7,129.18 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें