मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:03 · नई दिल्ली संस्करण

ग्लोबल मार्केट से पॉजिटिव संकेत, एशियाई बाजारों में भी तेजी का माहौल

राष्ट्रीय सागर डेस्क3 मिनट का पठन

नई

दिल्ली,। ग्लोबल मार्केट से आज पॉजिटिव संकेत मिल रहे हैं।

अमेरिकी बाजार में पिछले सत्र के दौरान लगातार उत्साह का माहौल बना रहा,

जिसके कारण वॉल स्ट्रीट के सूचकांक बढ़त के साथ बंद हुए। डाउ जॉन्स

फ्यूचर्स भी फिलहाल मजबूती के साथ कारोबार करता नजर आ रहा है। अमेरिकी

बाजार की तरह ही यूरोपीय बाजार में भी पिछले सत्र के दौरान तेजी का माहौल

बना रहा। वहीं एशियाई बाजारों में आज आमतौर पर मजबूती का माहौल बना हुआ है।

टेक

शेयरों की खरीदारी के कारण अमेरिकी बाजार में पिछले सत्र के दौरान लगातार

तेजी बनी रही। डाउ जॉन्स 172 अंक की मजबूती के साथ बंद हुआ। इसी तरह

एसएंडपी 500 इंडेक्स ने 1.26 प्रतिशत उछल कर 5,127.79 अंक के स्तर पर पिछले

सत्र के कारोबार का अंत किया। इसके अलावा नैस्डेक 315.37 अंक यानी 1.99

प्रतिशत की तेजी के साथ 16,156.33 अंक के स्तर पर बंद हुआ। डाउ जॉन्स

फ्यूचर्स भी फिलहाल 182.87 अंक यानी 0.47 प्रतिशत की बढ़त के साथ 38,858.55

अंक के स्तर पर कारोबार करता नजर आ रहा है।

अमेरिकी बाजार

की तरह ही यूरोपीय बाजार में भी पिछले सत्र के दौरान लगातार तेजी का माहौल

बना रहा। एफटीएसई इंडेक्स 0.50 प्रतिशत की मजबूती के साथ 8,213.49 अंक के

स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह सीएसी इंडेक्स ने 0.49 प्रतिशत की तेजी के साथ

7,996.64 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। इसके अलावा

डीएएक्स इंडेक्स 173.61 अंक यानी 0.96 प्रतिशत बढ़ कर 18,175.21 अंक के

स्तर पर बंद हुआ।

एशियाई बाजारों में भी आज आमतौर पर तेजी

का माहौल बना हुआ है। एशिया के 9 बाजारों में से 3 के सूचकांक गिरावट के

साथ लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं, जबकि 6 सूचकांक बढ़त के साथ हरे

निशान में बने हुए हैं। गिफ्ट निफ्टी 0.25 प्रतिशत की गिरावट के साथ

22,533.50 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह शंघाई कंपोजिट

इंडेक्स 0.13 प्रतिशत टूट कर 3,136.62 अंक के स्तर पर पहुंच गया है। हैंग

सेंग इंडेक्स में आज बड़ी कमजोरी नजर आ रही है। फिलहाल ये सूचकांक 157.92

अंक यानी 0.85 प्रतिशत लुढ़क कर 18,420.38 अंक के स्तर पर कारोबार करता नजर

आ रहा है।

दूसरी ओर, निक्केई इंडेक्स 510.20 अंक यानी 1.33

प्रतिशत की तेजी के साथ 38,746.27 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी

तरह कोस्पी इंडेक्स ने भी आज मजबूत छलांग लगाई है। फिलहाल ये सूचकांक 1.89

प्रतिशत उछल कर 2,727.16 अंक के स्तर पर पहुंच गया है। सेट कंपोजिट इंडेक्स

भी फिलहाल 0.83 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,381.31 अंक के स्तर पर कारोबार

करता नजर आ रहा है। इसी तरह ताइवान वेटेड इंडेक्स 0.30 प्रतिशत की मजबूती

के साथ 20,585.76 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ है। इसके अलावा स्ट्रेट्स

टाइम्स इंडेक्स 0.08 प्रतिशत की बढ़त के साथ 3,305.87 अंक के स्तर पर और

जकार्ता कंपोजिट इंडेक्स 0.04 प्रतिशत की मजबूती के साथ 7,138.90 अंक के

स्तर पर कारोबार करते नजर आ रहे हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें