मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:03 · नई दिल्ली संस्करण

प्रधानमंत्री के निर्णयों से देश में आया सकारात्मक परिवर्तन- मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
प्रधानमंत्री के निर्णयों से देश में आया सकारात्मक परिवर्तन- मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यकाल के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बुधवार को मोती डूंगरी स्थित गणेश जी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने देश व प्रदेश की उन्नति तथा प्रधानमंत्री के दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की।

मुख्यमंत्री ने मीडिया से बातचीत में कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 12 वर्ष का कार्यकाल पूर्ण हुआ है। इस समयावधि में उनके ऐतिहासिक कार्यों एवं निर्णयों से देश में सकारात्मक परिवर्तन आया है। जनकल्याण एवं विकास की योजनाएं, नक्सलवाद एवं आतंकवाद का खात्मा तथा दुनिया में बढ़ता भारत का गौरव इसका प्रमाण है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में अंतिम पायदन पर खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचा है।

उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश में सबसे लम्बे समय तक (12 वर्ष से अधिक) निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में ऐतिहासिक उपलब्धियों से भरे कार्यकाल में नव कीर्तिमान स्थापित किए हैं।

इससे पहले मुख्यमंत्री ने मंदिर परिसर में ही श्रद्धालुओं को सेवाभाव से प्रसाद का वितरण किया तथा पूर्ण आत्मीयता से बातचीत भी की। इस अवसर पर विधायक कालीचरण सराफ सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें