मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:22 · नई दिल्ली संस्करण

दिल्ली के कई क्षेत्रों में एक्यूआई 400 के पार, लोगों का सांस लेना दूभर

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
दिल्ली के कई क्षेत्रों में  एक्यूआई 400 के पार, लोगों का सांस लेना दूभर

नई दिल्ली। दीपावली औऱ छठ पर्व के बाद राजधानी के कई इलाकों में प्रदूषण का स्तर गंभीर श्रेणी में पहुंच गया है। शुक्रवार को दिल्ली का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 383 दर्ज किया गया। लोगों का सांस लेना भी दूभर होता जा रहा है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार दिल्ली को फिलहाल प्रदूषण से कोई राहत मिलने वाली नहीं है, क्योंकि दिल्ली में कोई बारिश के आसार नहीं है।शुक्रवार को दिल्ली में सबसे अधिक एक्यूआई बवाना में रिकॉर्ड किया गया, जहां प्रदूषण का स्तर 440 के पार चला गया। इसके साथ करीब 16 स्थानों में एक्यूआई 400 के पार रिकॉर्ड किया गया। केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के मुताबिक शुक्रवार को मंदिर मार्ग पर एक्यूआई 374, चांदनी चौक में 280, आईटीओ में 361, इंडिया गेट में 388, पूसा दिल्ली में 347, शादीपुर 377, न्यू मोतीबाग 415, अशोक विहार में 401, पटपड़गंज में 402, आरके पुरम में 394, नेहरू नगर में 404, वजीरपुर में 412, पंजाबी बाग में 409, सोनिया विहार में 402, आनंद विहार में 412, विवेक विहार में 410 एक्यूआई दर्ज किया गया।उल्लेखनीय है कि शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा', 51 से 100 तक को ‘संतोषजनक', 101 से 200 तक को ‘मध्यम', 201 से 300 तक को ‘खराब', 301 से 400 तक को ‘बहुत खराब' और 401 से 500 तक को ‘गंभीर' श्रेणी का माना जाता है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें