मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:42 · नई दिल्ली संस्करण

फाल्टा सीट पर आज फिर मतदान, पश्चिम बंगाल के 285 बूथों पर केंद्रीय बलों का कड़ा पहरा

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
फाल्टा सीट पर आज फिर मतदान, पश्चिम बंगाल के 285 बूथों पर केंद्रीय बलों का कड़ा पहरा

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना स्थित फाल्टा विधानसभा क्षेत्र में गुरुवार को पुनर्मतदान शुरू होने वाला है। इस विधानसभा क्षेत्र के सभी 285 मतदान केंद्रों पर फिर से मतदान कराया जा रहा।

मतदान सुबह 7:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक होगा। चुनाव के नतीजे 24 मई को घोषित किए जाएंगे।

हाल ही में संपन्न हुए दो चरणों वाले विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में 29 अप्रैल को फाल्टा सीट पर मतदान हुआ था। हालांकि, उस दिन इस निर्वाचन क्षेत्र से कथित चुनावी धांधली की कई शिकायतें सामने आई थीं।

कई पोलिंग बूथ पर भाजपा उम्मीदवारों के नाम और चुनाव चिह्नों के सामने वाले ईवीएम बटन कथित तौर पर सफेद टेप से ढके हुए थे।

जांच के आधार पर, भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) ने पूरे फाल्टा विधानसभा क्षेत्र में दोबारा मतदान का आदेश दिया।

इससे पहले ही, तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार जहांगीर खान ने मंगलवार को घोषणा कर दी थी कि वह इस बार चुनाव नहीं लड़ेंगे। उन्होंने फाल्टा के लिए विकास पैकेज की घोषणा को लेकर मुख्यमंत्री अधिकारी पर अपना भरोसा जताया था।

पश्चिम बंगाल के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) के कार्यालय के सूत्रों ने बुधवार को बताया कि मतदान कर्मी पूरी तरह तैयार हैं और तैनाती का काम सुचारू रूप से चल रहा है।

सीईओ कार्यालय के एक सूत्र ने बताया कि यह सुनिश्चित करने के लिए लगातार निगरानी की व्यवस्था की गई है कि मतदान प्रक्रिया का हर पहलू सुचारू रूप से चले। इन सभी उपायों का उद्देश्य मतदान को स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण बनाना है।

यह पुनर्मतदान केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों की 35 कंपनियों की कड़ी सुरक्षा घेरे में संपन्न होगा, जो कि किसी एक विधानसभा क्षेत्र के लिए काफी बड़ी संख्या है।

हालांकि, सीईओ कार्यालय ने यह स्पष्ट किया कि खान की घोषणा के बावजूद, दोबारा होने वाले मतदान में उनका नाम तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार के तौर पर ही रहेगा और ईवीएम पर भी उनका नाम इसी रूप में दिखाई देता रहेगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें