मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:00 · नई दिल्ली संस्करण

कांग्रेस की केदारनाथ प्रतिष्ठा रक्षा यात्रा से भाजपा घबराई हुई है : सूर्यकांत धस्माना

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

देहरादून, । कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने भाजपा

सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस की केदारनाथ प्रतिष्ठा रक्षा

यात्रा से भाजपा घबराई हुई है। इसी का असर है कि सरकार के मंत्री गलत

बयानबाजी कर रहे हैं।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष

सूर्यकांत धस्माना ने अपने कैंप कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत में दावा

करते हुए कहा कि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा के नेतृत्व में चल रही

केदारनाथ धाम प्रतिष्ठा रक्षा यात्रा को जिस प्रकार का जन समर्थन मिल रहा

है और पूरी पार्टी का राज्य नेतृत्व लामबंद हो कर यात्रा में शामिल हुआ

है, उससे भाजपा में घबराहट और बेचैनी बड़ गई है।

धस्माना ने प्रदेश

सरकार के वरिष्ठ मंत्री सतपाल महाराज पर निशाना साधते हुए कहा कि सबसे

ताजा और चकित करने वाला बयान प्रदेश के वरिष्ठ मंत्री सतपाल महाराज का है

जिन्होंने कहा कि उन्होंने केदारनाथ धाम मंदिर में सोने की चोरी के प्रकरण

की जांच रिपोर्ट मंगवा ली है और उसका अध्ययन किया जा रहा है। उन्होंने कहा

कि सतपाल महाराज ने यह भी कहा कि जिसने सोना दान किया है उसने कोई शिकायत

नहीं की है कांग्रेस राजनीति करने के लिए शोर मचा रही है। धस्माना ने कहा

कि बकौल सतपाल महाराज अगर कोई जांच हुई तो उसकी रिपोर्ट सरकार दबा कर क्यों

बैठी है? धस्माना ने कहा कि असलियत यह है कि इस पूरे प्रकरण में गड़बड़

हुई है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें