मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:05 · नई दिल्ली संस्करण

जेएमएम की राजनीति जेल में हुई शिफ्ट, सीएम मिले हेमंत से ,कल होगी विधायक दल की बैठक

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
जेएमएम की राजनीति जेल में हुई शिफ्ट, सीएम मिले हेमंत से ,कल होगी विधायक दल की बैठक

जेएमएम की राजनीति जेल में हुई शिफ्ट, सीएम मिले हेमंत से ,कल होगी विधायक दल की बैठक

रांची: बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार रांची में पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर और मंत्री बसंत सोरेन ने मुलाकात की है। जानकारी के अनुसार इस दौरान लोकसभा चुनाव को लेकर इनके बीच चर्चा हुई है। हेमंत सोरेन से मुलाकात के बाद झामुमो ने दुमका और गिरिडीह लोकसभा सीट से उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। दुमका से नलिन सोरेन और गिरिडीह से मथुरा प्रसाद महतो को उम्मीदवार बनाया गया है। होटवार जेल में पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि औपचारिक मुलाकात थी। हेमंत सोरेन के साथ रिश्ता कोई राजनैतिक नहीं है, वो मुझे बड़ा भाई मानते हैं मैं भी उनके साथ भाई की तरह रहता हूं। जहां मुलाकात हुई वहां कोई राजनीतिक बातचीत नहीं होती है, हमने उनका हाल चाल जाना है। वहीं बसंत सोरेन इससे पहले झारखंड कैबिनेट के विस्तार से पहले 16 फरवरी को अपने बड़े भाई और पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिलने के लिए होटवार जेल पहुंचे थे, जहां उन्होंने उनका आशीर्वाद लिया था। जानकारी के अनुसार दोनों के बीच चुनाव से जुड़ी रणनीति पर चर्चा हुई है। यह मुलाकात इसलिए भी खास है क्योंकि पांच अप्रैल को सीएम आवास पर झामुमो विधायक दल की बैठक बुलायी गई है। सूत्रों के मुताबिक हेमंत सोरेन चाहते हैं कि लोकसभा चुनाव में स्थानीयों को ही प्राथमिकता मिले। आपको बता दें कि ईडी ने बीते 31 जनवरी को लैंड स्कैम से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में हेमंत सोरेन को गिरफ्तार किया था। तब से वह जेल में बंद हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें