सीता सोरेन के आरोपों पर कल्पना सोरेन ने दिया जवाब, कहा राजनीति ने हेमंत जी को चुना

सीता सोरेन के आरोपों पर कल्पना सोरेन ने दिया जवाब, कहा राजनीति ने हेमंत जी को चुना
रांची : सोरेन परिवार की बड़ी बहू सीता सोरेन के आरोपों पर कल्पना सोरेन ने अपना पक्ष रखा है। कल्पना सोरेन ने हेमंत सोरेन के एक्स हैंडल पर हेमंत सोरेन की शादी के समय की एक तस्वीर साझा की है
इस फोटो में हेमंत सोरेन के साथ उनके बड़े भाई दुर्गा सोरेन भी बैठे हैं।कल्पना ने पोस्ट में लिखा कि हेमंत जी के लिए स्वर्गीय दुर्गा दा, सिर्फ बड़े भाई नहीं बल्कि पिता तुल्य अभिभावक के रूप में रहे। 2006 में ब्याह के उपरांत इस बलिदानी परिवार का हिस्सा बनने के बाद मैंने हेमंत जी का अपने बड़े भाई के प्रति आदर तथा समर्पण और स्वर्गीय दुर्गा दा का हेमंत जी के प्रति प्यार देखा हेमंत जी राजनीति में नहीं आना चाहते थे परंतु दुर्गा दादा की असामयिक मृत्यु और आदरणीय बाबा के स्वास्थ्य को देखते हुए उन्हें राजनीति के क्षेत्र में आना पड़ा। आगे लिखा कि हेमंत जी ने राजनीति को नहीं बल्कि राजनीति ने हेमंत जी को चुना। लिखा कि वो आर्किटेक्ट बनना चाहते थे। लेकिन उनके ऊपर अब झामुमो, आदरणीय बाबा और स्व दुर्गा दा की विरासत व संघर्ष को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी थी। आदरणीय बाबा एवं स्व दुर्गा दा के संघर्षों और जो लड़ाई उन्होंने पूंजीपतियों-सामंतवादियों के खिलाफ लड़ी थी। उन्हीं ताकतों से लड़ते हुए आज हेमंत जी जेल चले गये।वे झुके नहीं।
उन्होंने एक झारखंडी की तरह लड़ने का रास्ता चुना।





