मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:26 · नई दिल्ली संस्करण

छिंदवाड़ाः जिले में यूरिया को लेकर सियासत तेज, कांग्रेस का किसान बचाओ आंदोलन आज

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
छिंदवाड़ाः जिले में यूरिया को लेकर सियासत तेज, कांग्रेस का किसान बचाओ आंदोलन आज

भाेपाल। मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में यूरिया का संकट बढ़ता जा रहा है। किसान खाद के लिए लंबी-लंबी लाइनें लगाकर खड़े हो रहे हैं। इसको लेकर अब प्रदेश में सियासत तेज हाे गई है। कांग्रेस का किसान बचाओ आंदोलन आज बुधवार को छिंदवाड़ा के जेल बगीचे में होने जा रहा है। इस आंदोलन में प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार और छिंदवाड़ा के पूर्व सांसद नकुलनाथ सहित पार्टी के कई बड़े नेता मौजूद रहेंगे। किसानों की समस्याओं और आदिवासी जमीन से जुड़े मुद्दों को लेकर कांग्रेस ने इसे प्रदेश स्तर का बड़ा शक्ति प्रदर्शन बताया है।कमलनाथ ने बुधवार सुबह साेशल मीडिया एक्स पर ट्वीट कर कहा मध्य प्रदेश किसानों का प्रदेश है। प्रदेश की 70 फ़ीसदी आबादी आज भी कृषि और कृषि से जुड़े व्यवसाय पर निर्भर है। लेकिन भाजपा की सरकार किसानों के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है।पूरे प्रदेश और छिंदवाड़ा के किसानों की पीड़ा को व्यक्त करने के लिए आज कांग्रेस पार्टी छिंदवाड़ा में विशाल किसान आंदोलन कर रही है।कांग्रेस पार्टी की माँग है कि किसानों को यूरिया के लिए परेशान न किया जाए। किसानों को तत्काल समुचित रासायनिक खाद उपलब्ध कराया जाए।पूर्व सीएम ने कहा कि वादे के मुताबिक़ भारतीय जनता पार्टी किसानों को गेहूं और धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य उपलब्ध कराए।सरकार इस तरह की प्रणाली अपनाए कि किसानों को उचित समय पर खाद और बीज मिले। जब उनकी फ़सल पककर तैयार हो जाए तो न्यूनतम समर्थन मूल्य पर सुचारु ढंग से उसकी ख़रीदी हो।प्रधानमंत्री फ़सल बीमा योजना का सही ढंग से क्रियान्वयन किया जाए और किसानों को फ़सल के हुए नुक़सान का उचित मुआवज़ा दिया जाए।कांग्रेस पार्टी हर क़दम पर किसानों के साथ खड़ी है और उनके न्याय के लिए हर लड़ाई लड़ने को तैयार है।जय किसान। जय कांग्रेस।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें