मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:50 · नई दिल्ली संस्करण

दिल्ली में बाढ़ पर राजनीति, केजरीवाल राहत शिविरों में पहुंचे, राजधानी में पानी घुसने से जल मंत्री का इनकार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
दिल्ली में बाढ़ पर राजनीति, केजरीवाल राहत शिविरों में पहुंचे, राजधानी में पानी घुसने से जल मंत्री का इनकार

नई दिल्ली। दिल्ली में यमुना नदी और आसपास के इलाकों में जलभराव को लेकर राजनीति गरमाने लगी है। खासकर बाढ़ के समय यमुना किनारे बसे लोगों को राहत शिविरों में मिलने वाली सुविधाओं को लेकर सवाल उठ रहे हैं।

पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने आरोप लगाए हैं कि रिलीफ कैंपों में रहने वाले लोगों के लिए ठीक इंतजाम नहीं हैं।

शुक्रवार को आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने शास्त्री पार्क इलाके में राहत कैंपों का दौरा किया और बाढ़ प्रभावित लोगों का हालचाल जाना।

मीडिया से बातचीत करते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा, "दिल्ली में बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं और तमाम इलाकों में पानी भर गया है। लोग अपने घरों को छोड़कर रिलीफ कैंप में रहने को मजबूर हैं। इन रिलीफ कैंपों में भी तमाम परेशानियां हैं, खाने और पानी तक का ठीक इंतजाम नहीं है। दिल्ली के कई इलाकों में जलभराव हो गया है, क्योंकि बीजेपी सरकार ने डिस्लिटिंग नहीं कराई थी। दिल्लीवालों को तमाम दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।"

इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री ने उत्तर भारत में हो रही भारी बारिश को लेकर केंद्र सरकार से तत्काल कार्रवाई की मांग भी की।

उन्होंने कहा, "उत्तर भारत के तमाम हिस्सों में भारी बारिश की वजह से तबाही हो रही है, केंद्र सरकार को इस ओर ध्यान देना चाहिए।"

इस बीच, दिल्ली के जल मंत्री प्रवेश वर्मा ने शुक्रवार को कश्मीरी गेट, निगम बोध घाट, मॉनेस्ट्री मार्केट और आसपास के क्षेत्रों का दौरा कर जलभराव की स्थिति का जायजा लिया।

उन्होंने इन इलाकों में जलजमाव को लेकर सोशल मीडिया और कुछ रिपोर्ट्स में फैल रही 'बाढ़ की खबरों' को भ्रामक करार दिया।

प्रवेश वर्मा ने बताया कि जिस मॉनेस्ट्री मार्केट में पानी भरा हुआ है, वह यमुना की जल सीमा के भीतर बना हुआ क्षेत्र है, जो तकनीकी रूप से यमुना के दायरे में आता है।

उन्होंने कहा, "यह कहना कि यमुना दिल्ली में घुस गई है, एक गलत बयान है। असल में, जिन जगहों पर जलभराव है, वे यमुना के अंदरूनी हिस्सों में बसे हैं, और प्राकृतिक रूप से जलस्तर बढ़ने पर वहां पानी भरना सामान्य है।

जल मंत्री ने यह भी दावा किया कि ट्रैफिक सामान्य रूप से चल रहा है और कई जगहों पर जहां ड्रेनों के पास पानी भरा है, उसे जानबूझकर रोका गया है ताकि निचले इलाकों में पानी न पहुंचे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें