मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:22 · नई दिल्ली संस्करण

राज्यपाल से मिला भाजपा विधायक दल, बजट पर डिवीज़न ऑफ वोट की मांग

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

शिमला,

28 फरवरी । राज्यसभा चुनाव के बाद हिमाचल में एकाएक राजनीतिक

सरगर्मियां बढ़ गई है। बुधवार सुबह तड़के नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने

बीजेपी के विधायक दल के साथ राज्यपाल से मुलाक़ात कर सदन में बजट के लिए

डिवीज़न ऑफ वोट की मांग की है।

जयराम ठाकुर ने राज्यपाल से

मुलाकात करने के बाद बताया कि उन्होंने सारी घटनाक्रम को राज्यपाल से अवगत

करवाया है। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि उन्होंने मंगलवार को विधानसभा में बजट

के कट कटौती प्रस्तावों पर डिवीज़न ऑफ वोट मांगा था जिसे स्पीकर ने दो बार

अस्वीकार कर दिया। इसके बाद उनके विधायक स्पीकर से मिलने के लिए गए तो

उन्हें मार्शल लगाकर रोकने का प्रयास किया गया। उनके विधायकों के साथ

दुर्व्यवहार किया गया।

जयराम ठाकुर ने कहा कि हमें कई

प्रकार की आशंकाएं हैं जिससे हमने राज्यपाल को अवगत करवाया है। उन्होंने

कहा कि भाजपा को आशंका है कि विधानसभा अध्यक्ष भाजपा के विधायकों को सदन

में सस्पेंड कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त कांग्रेस के क्रॉस वोटिंग करने

वाले विधायकों को दल बदल कानून के तहत आज 1:30 तक का नोटिस देकर जवाब मांगा

गया है, उन्हें भी अयोग्य ठहरने की कोशिश की जा रही है। इन सब के बावजूद

कांग्रेस सरकार अल्पमत में आ गई है और अपना विश्वास खो चुकी है। आज यह सारा

मामला हमने राज्यपाल से अवगत करवाया है।

मंगलवार को हुआ

राज्यसभा के चुनाव में कांग्रेस के 6 विधायकों ने क्रॉस वोटिंग की थी जिसके

चलते मुकाबला 34 - 34 से बराबर था। ड्रा के माध्यम से भाजपा के हर्ष महाजन

राज्यसभा का चुनाव जीत गए थे।

उधर कांग्रेस भी अपने

विधायकों के प्रबंधन में जुट गई है। कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके

शिवाकुमार और भूपेंद्र हुड्डा के आज हिमाचल पहुंच रहे हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें