मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:16 · नई दिल्ली संस्करण

पटना में शराब के नशे में मिला पुलिसकर्मी, मेडिकल जांच में पुष्टि के बाद केस दर्ज

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
पटना में शराब के नशे में मिला पुलिसकर्मी, मेडिकल जांच में पुष्टि के बाद केस दर्ज

पटना। बिहार में पूर्ण शराबबंदी लागू होने के बावजूद राजधानी पटना में एक पुलिसकर्मी के शराब के नशे में पाए जाने का मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर एक पुलिसकर्मी का कथित तौर पर नशे की हालत में घूमने का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस विभाग ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मेडिकल जांच कराई। जांच में शराब सेवन की पुष्टि होने पर संबंधित पुलिसकर्मी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया गया।

पुलिस के अनुसार, यह मामला रामकृष्णानगर थाना क्षेत्र के खेमनीचक इलाके का है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में एक पुलिसकर्मी संदिग्ध अवस्था में दिखाई दे रहा था। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस अधिकारियों ने मामले का संज्ञान लेते हुए संबंधित जवान की पहचान विनोद राम के रूप में की। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रंजन कुमार ने रविवार को बताया कि 11 जुलाई को सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की जानकारी मिलने के बाद रामकृष्णानगर थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की। संबंधित पुलिसकर्मी का मेडिकल परीक्षण कराया गया, जिसमें शराब सेवन की पुष्टि हुई। इसके बाद उसके विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर अग्रिम कानूनी कार्रवाई के लिए न्यायालय भेज दिया गया।

उन्होंने बताया कि विनोद राम की ड्यूटी खेमनीचक टीओपी में लगी थी। ड्यूटी समाप्त होने के बाद वह संदिग्ध अवस्था में पाए गए, जिसके बाद डायल-112 की टीम उन्हें लेकर थाने पहुंची। वहां से मेडिकल जांच कराई गई और कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए उन्हें न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

बता दें कि बिहार में वर्ष 2016 से पूर्ण शराबबंदी कानून लागू है। राज्य सरकार और पुलिस विभाग समय-समय पर अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और सेवन के खिलाफ विशेष अभियान चलाते रहे हैं। ऐसे में पुलिस विभाग के ही एक कर्मचारी का शराब सेवन करते हुए पकड़ा जाना विभाग के लिए गंभीर मामला माना जा रहा है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शराबबंदी कानून के पालन में किसी भी प्रकार की लापरवाही या नियमों के उल्लंघन को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें