मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:35 · नई दिल्ली संस्करण

महिला परिचारी से अभद्रता करने वाला आरोपित पुलिसकर्मी गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
महिला परिचारी से अभद्रता करने वाला आरोपित पुलिसकर्मी गिरफ्तार

सारण। पुलिस महकमे में अनुशासनहीनता और अमर्यादित आचरण के खिलाफ कार्रवाई की गई है। पुलिस केंद्र में कार्यरत एक पुलिस ट्रेनिंग कॉन्स्टेबल द्वारा शराब के नशे में एक महिला परिचारी के साथ अभद्र व्यवहार करने का मामला प्रकाश में आया है।वरीय पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार के निर्देश पर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पुलिसकर्मी को हिरासत में ले लिया गया है। वरीय पुलिस अधीक्षक, सारण को यह गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि पुलिस केंद्र में तैनात एक पुलिसकर्मी ने शराब के नशे में धुत होकर एक महिला परिचारी के साथ गाली-गलौज और अभद्र भाषा का प्रयोग किया है।सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए एसएसपी ने तत्काल टाउन थाना प्रभारी को घटनास्थल पर जाकर कड़ी कार्रवाई करने का आदेश दिया।एसएसपी के निर्देश पर टाउन थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित पुलिसकर्मी को अभिरक्षा में लिया। जब आरोपी कर्मी की ब्रेथ एनालाइजर से जांच की गई, तो उसके शराब के नशे में होने की आधिकारिक पुष्टि हुई। फिलहाल आरोपी कर्मी को पुलिस हिरासत में रखकर विधि सम्मत पूछताछ की जा रही है।इस घटना को गंभीरता से लेते हुए सारण पुलिस ने आरोपी के खिलाफ शराबबंदी कानून के उल्लंघन, अभद्रता और अनुशासनहीनता के आरोप में विभागीय नियमों के तहत विभागीय कार्यवाही प्रारंभ कर दी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें