मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:31 · नई दिल्ली संस्करण

गणतंत्र दिवस को लेकर पुलिस ने कसी कमर

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
गणतंत्र दिवस को लेकर पुलिस ने कसी कमर

नई दिल्ली। गणतंत्र दिवस पर राजधानी दिल्ली की सुरक्षा के लिए दिल्ली पुलिस, पैरा मिलिट्री, एनएसजी, एसपीजी व सेना के अलावा सुरक्षा एजेंसियों ने बेहद कड़े बंदोबस्त किए हैं। पाकिस्तानी आतंकी संगठन द्वारा दिल्ली को दहलाने की योजना के मद्देनजर सुरक्षा के इतने कड़े बंदोबस्त किए गए हैं जिससे परिंदा भी पर नहीं मार सकेगा। न केवल जमीन बल्कि आसमान तक सभी सुरक्षा एजेंसियों का कड़ा पहरा रहेगा। रात दस बजे दिल्ली की सभी सीमाएं सील कर दी जाएंगी। सीमाओं पर भारी संख्या में दिल्ली पुलिस व पैरा मिलिट्री की तैनाती कर दी गई है।दिल्ली आने वाले हर वाहन व वाहन में सवार लोगों को बेहद कड़ी सुरक्षा जांच के बाद ही प्रवेश करने दिया जा रहा है।पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार दिल्ली पुलिस व पैरा मिलिट्री आधी रात दिल्ली को अपने हवाले ले लेगी। पूरी दिल्ली में चप्पे-चप्पे पर पुलिस व पैरा मिलिट्री की तैनाती की गई है। पुलिस आयुक्त संजय अरोड़ा ने सभी आला अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने-अपने इलाके में लगातार गश्त करते रहें। नई दिल्ली को खासतौर पर अभेद्य किला में तब्दील कर दिया गया है। मुख्य आयोजन स्थल राजपथ सहित राष्ट्रपति भवन, इंडिया गेट के अलावा लाल किला इलाके में अलग-अलग सुरक्षा घेरा बनाया गया है।वहीं, अत्याधुनिक जिप्सियों में तैनात कमांडों विभिन्न इलाकों में गश्त शुरू कर दी है।जिले की पुलिस के अलावा पीसीआर व स्वान दस्ता किसी भी परिस्थिति से लोहा लेने के लिए मुस्तैद है। बीट के कर्मी व थाने के अधिकारी अपने अपने इलाके में गश्त कर हर व्यक्ति पर नजर रख रहे हैं। परेड रूटों के दोनों तरफ की सभी बिल्डिंग पर पुलिस कर्मी तैनात रहेंगे। राजपथ से लेकर लालकिला इलाके को अलग-अलग जोन में बांटकर सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं। वहीं पूरे इलाके पर सीसीटीवी कैमरे की मदद से नजर रखी जा रही है। संदिग्धों को दबोचने के लिए सड़कों पर वाहनों की गहन जांच की जा रही है। पूरी दिल्ली में 50 हजार पुलिसकर्मी और सुरक्षा बलों को तैनात किया गया है। सभी संवेदनशील स्थलों के अलावा प्रमुख बाजारों, रेलवे व मेट्रो स्टेशनों तथा धार्मिक स्थलों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। परेड गुजरने वाले मुख्य मार्गों पर शार्प शूटर तैनात किए गए हैं। राजधानी को 28 सेक्टरों में बांटकर सुरक्षा का जिम्मा वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को सौंपा गया है। परेड जाने वाले मार्ग में विजय चौक से लाल किले तक 600 से अधिक सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। 26 जनवरी को जहां एतिहासिक राजपथ पर मुख्य आयोजन होगा वहीं परेड विजय चौक से शुरू होकर लाल किले तक जाएगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें