मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:04 · नई दिल्ली संस्करण

बिहार में पुलिसतंत्र पूरी तरह फेल, सरकार का इकबाल खत्म : तेजस्वी यादव

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
बिहार में पुलिसतंत्र पूरी तरह फेल, सरकार का इकबाल खत्म : तेजस्वी यादव

मुजफ्फरपुर। बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और राजद के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव बुधवार को मुजफ्फरपुर पहुंचे। यहां उन्होंने प्रदेश की कानून व्यवस्था को लेकर सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बिहार में पुलिस पूरी तरह फेल हो चुकी है और सरकार का इकबाल खत्म हो गया है।

तेजस्वी यादव ने मीडिया से बातचीत में कहा कि बिहार में लगातार अपराध की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। पुलिस का काम अपराधियों पर कार्रवाई करना है, लेकिन पिछले दिनों यहां गायघाट के चोरनिया गांव में हुई एक निर्दोष व्यक्ति की हत्या की घटना में आरोप वहां के थानाध्यक्ष पर ही लगा है।

उन्होंने कहा कि सुना तो यहां तक जा रहा है कि थानाध्यक्ष ने शराब के नशे में निर्दोष को गोली मार दी। उन्होंने आगे कहा कि पुलिस पर अब सरकार का कोई कंट्रोल नहीं है। अराजकता के दौर से बिहार गुजर रहा है। हर दिन गोलियां चल रही हैं।

अपराधी जहां चाह रहे हैं, घटना को अंजाम दे रहे हैं।

राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि गायघाट में हुई हत्या के मामले में अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। हम लोग पीड़ित परिवार से मिलेंगे। उन्होंने मांग करते हुए कहा कि प्रशासन दोषी दारोगा के खिलाफ एक्शन ले और उसे सजा दिलाने का काम करे। देश में रसोई गैस की किल्लत को लेकर उन्होंने कहा कि आगे अभी परेशानियां और बढ़ने वाली हैं। आगे रसोई गैस की किल्लत होगी और पेट्रोल, डीजल के दाम भी बढ़ेंगे। उन्होंने जोर देकर कहा कि सरकार की विदेश नीति पूरी तरह फ्लॉप रही है। सरकार को जनता से कोई मतलब नहीं है।

उन्होंने कहा कि जब से एनडीए की सरकार बनी है, तब से विदेश नीति चौपट हो चुकी है। आज यहां विदेश नीति के नाम पर निजी पॉलिसी पर सरकार काम कर रही है। इससे जनता को कोई लाभ नहीं होगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें