मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:18 · नई दिल्ली संस्करण

बालाघाट: मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में काले झंडे ले जा रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोका

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
बालाघाट: मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में काले झंडे ले जा रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोका

बालाघाट। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आज बुधवार को बालाघाट के कटंगी में समर्थन मूल्य पर धान बेचने वाले किसानों के खाते में बोनस ट्रांसफर करेंगे। उससे पहले कांग्रेस कार्यकर्ता विरोध में काली झंडे लेकर कार्यक्रम स्थ्ल पर जा रहे थे, लेकिन पुलिस ने पहले ही कांग्रेसियों को वारासिवनी-कटंगी मुख्य मार्ग पर रास्ते में ही जाम नाले के समीप रोक लिया। जिसके बाद कांग्रेसियों उसी स्थान पर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। इससे जामनाला के पास जाम जैसी स्थिति हो गई है।पुलिस काग्रेस कार्यकर्ताओं काे आगे बढ़ने नहीं दे रही है। कांग्रेस कार्यकर्ता मुख्यमंत्री से मिलकर विरोध दर्ज कराने चाहते हैं। कांग्रेसियों के साथ बड़ी संख्या में किसान भी मौजूद हैं। कांग्रेसियों का कहना है कि भाजपा की प्रदेश के अलावा केंद्र में भी सरकार है। इसके बाद भी किसानों व लाडली बहनों के साथ वादा खिलाफी की जा रही है। वारासिवनी विधायक विवेक पटेल ने कहा कि दु:ख की बात है कि मुख्यमंत्री से मिलने किसानों को रोका जा रहा है, जबकि हम शांति से मिलकर अपनी बात रखने वाले थे। दुर्भाग्य है कि भाजपा सरकार मौलिक अधिकारों को छीनकर आवाज दबाना चाहती है। कांग्रेस के जिला अध्यक्ष संजय उईके ने बताया कि सरकार हेक्टेयर पर बोनस नहीं, बल्कि किसानों से किए गए वादों को पूरा कर धान का का समर्थन मूल्य 3100 और गेहूं का समर्थन मूल्य 2700 रुपये करे। इसके अलावा, महिलाओं से किया गया वादा पूरा करें। अध्यक्ष ने बताया कि किसानों के साथ कांग्रेस, सीएम का विरोध करेगी। इसके लिए कांग्रेसी काला गमछा लेकर निकले हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें