मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:32 · नई दिल्ली संस्करण

नेपाल: दो करोड़ के नकली नेपाली नोट के साथ भारतीय नागरिक गिरफ्तार, सहयोगी फरार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

काठमांडू,

12 फरवरी पुलिस ने सोमवार सुबह 2 करोड़ के फर्जी नेपाली नोट के

साथ एक भारतीय नागरिक को गिरफ्तार किया। उसका सहयोगी फरार हो गया। भारतीय

नम्बर प्लेट वाली गाड़ी में रख कर फर्जी नोट लाया जा रहा था।

यह

बरामदगी उस समय हुई जब हाइवे पर नियमित चेकिंग के दौरान पुलिस ने भारतीय

नम्बर प्लेट वाली स्कॉर्पियो गाड़ी की जांच के दौरान बोरे में रखे गए दो

करोड़ के नकली बरामद किए। सुनसरी जिले के पुलिस एसपी विपीन रेग्मी ने बताया

कि सभी जाली नोट एक हजार रुपए के हैं। जिले के इनरवा के पास पुल पर चेकिंग

के दौरान इसे बरामद किया गया।

पुलिस के मुताबिक जिस गाड़ी

में नकली नोट बरामद किया गया है वह बिहार का है। पुलिस इसके चालक मोहम्मद

सैयद (22) को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ कर रही है। पुलिस ने बताया कि गाड़ी

में मौजूदा रहा उसका सहयोगी फरार होने में कामयाब हो गया जिसकी तलाश की जा

रही है।

एसपी रेग्मी ने बताया कि जिस तरह इन दिनों नकली

नेपाली नोटों का जखीरा पकड़ा जा रहा है, वह किसी समय नेपाल में भारतीय नकली

नोटों के कारोबार के जैसा है। पकड़े गए गाड़ी चालक से पूछताछ के बाद एसपी

आशंका जताई कि जो रैकेट कल तक जाली भारतीय नोटों के कारोबार में सक्रिय था,

आशंका है कि वही गिरोह अब नकली नेपाली नोट के कारोबार में सक्रिय है।

उन्होंने कहा कि यह पहली बार है कि इतने बडे पैमाने पर एक साथ नकली नेपाली

नोट पकडा गया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें