मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:45 · नई दिल्ली संस्करण

सात दिनों में एक लाख मीट्रिक टन से अधिक यूरिया की होगी आपूर्ति

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
झुंझुनू में पुलिस ने किया साढ़े तीन करोड़ का गांजा जब्त

जयपुर। राज्‍य के कृषकों को मांग अनुसार यूरिया आपूर्ति करवाने के लिए राज्‍य सरकार द्वारा पूर्ण प्रयास किये जा रहे हैं। राज्य में दिसंबर के प्रथम सप्ताह में 40 रैक यूरिया की आपूर्ति के लिए केन्द्र सरकार से आग्रह किया गया है जिसमें से 1 व 2 दिसंबर को 30 हज़ार 256 मीट्रिक टन यूरिया की आपूर्ति हो चुकी है एवं वर्तमान में 13 रैक परिवहन में है जिनसे आगामी 2 से 3 दिन में 34 हजार मीट्रिक टन यूरिया की आपूर्ति हो जाएगी। इस यूरिया की कोटा, बूंदी, झालावाड़, बारां, सलूंबर, उदयपुर, प्रतापगढ़, डूंगरपुर, बांसवाड़ा, चितौड़गढ़, भीलवाड़ा, अजमेर, टोंक, जयपुर, भरतपुर, धौलपुर, अलवर, कोटपुतली, खैरथल–तिजारा, करौली, सीकर, चुरू, झुंझुनूं, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, बीकानेर, राजसमंद और सिरोही इत्यादि जिलों में आपूर्ति की जायेगी।दिसम्‍बर माह के प्रथम सप्‍ताह में कुल 1 लाख 8 हज़ार मीट्रिक टन यूरिया की आपूर्ति की जाएगी। राज्‍य में जिन क्षेत्रों में यूरिया का स्‍टॉक कम है, उनकी ब्‍लॉक लेवल पर मॉनिटरिंग की जाकर आपूर्ति करवाई जा रही है। राज्‍य में प्रतिदिन लगभग 6 रैक यूरिया की आपूर्ति होना संभावित हैं एवं 2 हजार 500 मीट्रिक टन प्रतिदिन सडक मार्ग द्वारा अधिक मांग वाले क्षेत्रों में आपूर्ति करवाई जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें