मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:03 · नई दिल्ली संस्करण

पुलिस ने कार से 16 पेटी अंग्रेजी शराब की जब्त, भोपाल से आया तस्कर गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
पुलिस ने कार से 16 पेटी अंग्रेजी शराब की जब्त, भोपाल से आया तस्कर गिरफ्तार

नर्मदापुरम : मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम जिले के नर्मदा नदी के 5 किलोमीटर के दायरे में लागू सख्त शराब प्रतिबंध के बावजूद अवैध शराब खपाने की एक बड़ी साजिश का पर्दाफाश हुआ है। नर्मदापुरम की कोतवाली थाना पुलिस ने मंगलवार रात एक बेहद गोपनीय और त्वरित कार्रवाई करते हुए बीटीआई नर्मदा मंदिर रोड पर घेराबंदी कर एक कार से 16 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की है।

जानकारी के अनुसार, यह पूरी कार्रवाई कोतवाली थाना पुलिस को मंगलवार रात मिली एक पुख्ता और गोपनीय सूचना के बाद हाथ लगी। मुखबिर ने सटीक इनपुट दिया था कि एक सफेद रंग की स्विफ्ट डिजायर कार, जिसका पंजीयन क्रमांक एमपी 04 जेडएस 8355 है, भारी मात्रा में अवैध शराब लोड कर भोपाल की ओर से बीटीआई नर्मदा मंदिर क्षेत्र की तरफ आ रही है। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस की स्पेशल टीम तत्काल सक्रिय हुई और बताए गए रूट पर रणनीतिक घेराबंदी कर दी। जैसे ही संदिग्ध कार वहां पहुंची, अलर्ट पुलिस जवानों ने उसे चारों तरफ से घेरकर रोक लिया।

पुलिस टीम ने जब कार को रोककर उसकी गहन तलाशी ली, तो कार की डिक्की का नजारा देखकर अधिकारी भी दंग रह गए। डिक्की के भीतर अवैध शराब की पेटियां ठसाठस भरी हुई थीं। पुलिस ने कार से कुल 16 पेटी (180 एमएल के क्वार्टर) अंग्रेजी शराब जब्त की। इसमें 10 पेटी 'ऑफिसर्स च्वाइस' और 6 पेटी 'गोआ' ब्रांड की अंग्रेजी शराब शामिल है।

जब्त की गई शराब की कुल कीमत करीब 70 हजार रुपए आंकी गई है। अवैध शराब के साथ पकड़े गए कार चालक की पहचान गणेश सिंह रघुवंशी के रूप में हुई है। आरोपी मूल रूप से पटेल नगर, शहडोल का निवासी है, लेकिन वर्तमान में वह भोपाल के कौशल्या नगर (अवधपुरी क्षेत्र) में रहकर इस अवैध नेटवर्क को संचालित कर रहा था। पुलिस ने आरोपी गणेश सिंह को मौके पर ही गिरफ्तार कर उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम की गंभीर धाराओं के तहत आपराधिक प्रकरण दर्ज कर लिया है।

कोतवाली थाने में हुई शुरुआती पूछताछ के दौरान आरोपी ने स्वीकार किया कि वह यह शराब भोपाल से लेकर आया था और इसे नर्मदापुरम शहर के भीतर ऊंचे दामों पर बेचने की फिराक में था। स्थानीय पुलिस अब इस बात की गहन तफ्तीश में जुटी है कि नर्मदापुरम में इस शराब की डिलीवरी लेने वाले स्थानीय सिंडिकेट के मोहरे कौन थे। फिलहाल, पुलिस आरोपी के मोबाइल कॉल डिटेल्स और रूट नेटवर्क को खंगाल रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें