मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:40 · नई दिल्ली संस्करण

शराब कारोबारी का पीछा कर रही पुलिस स्कार्पियो पलटी,चौकीदार की मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

पूर्वी चंपारण। गोपालगंज जिले के मोहम्मदपर थाना क्षेत्र मे शराब तस्करो को रोके जाने बाद चौकीदार को ठोकर मार कर भागते पिकअप सवार तस्करो का पीछा कर रही पुलिस का स्कार्पियो जिले के डुमरियाघाट थाना क्षेत्र के यादव लाइन होटल के पास रविवार को डिवाइडर से टकराकर गाड़ी पलट गई जिसमें दो चौकीदार व एक एएसआई घायल हो गए।घटना की सूचना पर डुमरियाघाट थाना पुलिस मौके पर पहुची और घायलो को इलाज के लिए अस्पताल भेजा। इस बीच एक चौकीदार की मौत हो गईं। मृतक चौकीदार धर्मेंद्र कुमार बताया गया है। वही स्कार्पियो पर सवार एसआई मोहन कुमार निराला व एक और चौकीदार घायल है। इस मामले में महमदपुर थाने के सब इंसपेक्टर संजीत कुमार ने डुमरियाघाट थाने में आवेदन देते हुए घटना की सूचना दी है और इस मामले प्राथमिकी दर्ज किया गया है। जिसमे बताया गया है कि गोपालगंज जिले के महम्मदपुर थाना अंतर्गत खोरमपुर चौक पर पुलिस वाहन जांच कर रही थी। इस बीच एक तेज रफ्तार से आ रही पिकअप को पुलिस ने रुकवाने का प्रयास किया पर वह चौकीदार को कुचलते हुए भाग निकला , जिसका पीछा कर रही पुलिस का स्कार्पियो असंतुलित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गया । बताया जा रहा है कि उक्त पिकअप पर शराब लदा था , जो काफी तेज गति से खोरमपुर चौक पर चौकीदार को ठोकर मारते हुए भागा।इस बाबत चकिया डीएसपी सतेंद्र कुमार सिह ने बताया है कि इस मामले में सन्हा दर्ज किया गया है और गोपालगंज पुलिस को आवश्यक सहयोग किया जा रहा है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें