मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:23 · नई दिल्ली संस्करण

डकैती के मामले में पुलिस का खुलासा, छह गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

नई दिल्ली। बाहरी दिल्ली के पश्चिम विहार वेस्ट थाना इलाके में हुई लाखों की डकैती के मामले का खुलासा अपराध शाखा की टीम ने किया है। इस मामले में आधा दर्जन बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है। इनके पास से 35 लाख की ज्वेलरी, कैश और अन्य सामान बरामद किया गया। साथ ही वारदात में इस्तेमाल ऑटो के अलावा मोबाइल भी जब्त किया गया है।

एडिशनल पुलिस कमिश्नर संजय भाटिया ने बताया कि गिरफ्तार किए गए बदमाशों की पहचान मिथुन सैनी, सोनू, अनिल, राहुल प्रकाश, गजानंद और समय सिंह के रूप में हुई है। यह सभी दिल्ली के आजादपुर और राजस्थान के बीकानेर, करौली के रहने वाले हैं। पहले भी अलग-अलग मामलों में शामिल रहे हैं। इन्होंने 17 जनवरी को दिल्ली के पश्चिम विहार में। डकैती की वारदात को अंजाम दिया था। एक इंप्लाई की पिटाई करके और उसके आंख में मिर्च पाउडर डालकर 50 लाख रुपये लूट लिए गए थे।

उस मामले में छानबीन के लिए डीसीपी संजय कुमार सेन की देखरेख में टीम ने छानबीन शुरू की थी। 400 से ज्यादा सीसीटीवी फुटेज को चेक किया, जो वारदात वाली जगह से लेकर उस रूट के आने और जाने वाले रास्ते पर लगे हुए थे। इस जांच के दौरान एक ऑटो की पहचान की गई और फिर पुलिस टीम ने टेक्निकल सर्विलांस की मदद से सबसे पहले मिथुन सैनी और उसके सहयोगी सोनू की पहचान की और फिर लाल बाग इलाके से धड़ दबोचा।

फिर इसकी निशानदेही पर और भी आरोपित पकड़े गए और इनकी गिरफ्तारी से 19 लाख कैश के अलावा बैंक अकाउंट में जमा किए गए दो लाख कैश का राशिद, मोबाइल इत्यादि बरामद किए गए। आगे जब इनसे पूछताछ की गई तो राजस्थान में छापामार कर वहां से भी आरोपितों को पकड़ा गया और उनके पास से भी कैश और गोल्ड की ज्वेलरी इत्यादि बरामद की गई।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें