मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:30 · नई दिल्ली संस्करण

दिल्ली एयरपोर्ट पर मारपीट के मामले में पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
दिल्ली एयरपोर्ट पर मारपीट के मामले में पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

नई दिल्ली। दिल्ली एयरपोर्ट के टर्मिनल-1 पर कथित मारपीट के मामले में नया मोड़ आ गया है। घटना के तीन दिन बाद दिल्ली पुलिस को इस मामले में यात्री की ओर से शिकायतें प्राप्त हुई हैं। पुलिस अधिकारियों के अनुसार शिकायत ई-मेल के माध्यम से भेजी गई हैं और मामले की जांच की जा रही है।एयरपोर्ट के पुलिस उपायुक्त विचित्र वीर ने बताया कि यात्री अंकित दीवान ने सोमवार को पुलिस को ई-मेल भेजकर अपनी शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने कहा कि उनकी शिकायत का सार वही है, जो उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर साझा किया था। अंकित दीवान ने 19 दिसंबर को एक्स पर आरोप लगाया था कि एयर इंडिया एक्सप्रेस के एक पायलट विरेन्द्र सैजवाल ने दिल्ली एयरपोर्ट के टर्मिनल-1 पर उनके साथ शारीरिक हमला किया। उनके मुताबिक, वह अपने परिवार और चार महीने के बच्चे के साथ यात्रा कर रहे थे। स्टाफ के निर्देश पर उन्होंने पीआरएम/स्टाफ सिक्योरिटी चेक से प्रवेश किया, जहां कथित तौर पर कतार तोड़ी जा रही थी। इसका विरोध करने पर पायलट ने उनसे अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया, जिसके बाद विवाद बढ़ गया।अंकित का दावा है कि बहस के दौरान पायलट ने आपा खोते हुए उन पर हमला कर दिया, जिससे वह लहूलुहान हो गए। उन्होंने यह भी कहा कि पायलट की शर्ट पर दिख रहा खून उनका ही था।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें