मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:37 · नई दिल्ली संस्करण

हरियाणा से फरार लड़की को अररिया के भरगामा से पुलिस ने किया बरामद

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
हरियाणा से फरार लड़की को अररिया के भरगामा से पुलिस ने किया बरामद

अररिया।हरियाणा से तीन माह पूर्व फरार नाबालिग युवती को अररिया के भरगामा में पुलिस ने बरामद करते हुए हरियाणा पुलिस को सौंपा दिया है।प्राप्त जानकारी मुताबिक एमपी टीकमगढ़ के सिमरा खुर्द निवासी हीरालाल कुशवाहा अपने परिवार के साथ हरियाणा के रोहतक स्थित एक फैक्ट्री में मजदूरी का काम करते हैं वही, कुछ दिन पूर्व उनकी नाबालिग पुत्री को भरगामा प्रखंड के रघुनाथपुर निवासी विनोद यादव के पुत्र सन्नी कुमार ने अपने प्रेम जाल में फंसा कर तीन माह पूर्व नाबालिग युवती को लेकर वहां से फरार हो गया।लड़की के पीड़ित पिता हीरालाल कुशवाहा ने संबंधित मामले को लेकर रोहतक थाना में अपने पुत्री के गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया। वही, इस केस के अनुसंधानकर्ता एएसआई निर्मला ने तकनीकी अनुसंधान करते हुए फरार नाबालिग लड़की का लोकेशन अररिया जिले के भरगामा प्रखंड अंतर्गत रघुनाथपुर उत्तर में पाया। उसके बाद रोहतक पुलिस द्वारा एक विशेष टीम गठित किया गया। इसमें अनुसंधानकर्ता एएसआई निर्मला व एएसआई सोहनलाल के साथ अररिया के भरगामा थाना पहुंचे और स्थानीय पुलिस के मदद से और भरगामा थानाध्यक्ष राकेश कुमार के सहयोग से रघुनाथपुर उत्तर से नबालिग युवती को सन्नी कुमार के घर से बरामद कर लिया गया।बताया जा रहा है की आरोपी सन्नी कुमार मौके से फरार हो गया. वही, इस संदर्भ में केश के अनुसंधानकर्ता और हरियाणा पुलिस के एएसआई निर्मला ने बताया कि थाना में दर्ज कांड संख्या 219/24 धारा 140/3 बीएनएस के तहत फरार नाबालिग युवती को भरगामा पुलिस के सहयोग से बरामद कर लिया गया है कागजी करवाई कर हम युवती को अपने साथ हरियाणा ले जायेंगे और वहां उनके परिजन को सौंपा जायेगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें