मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:18 · नई दिल्ली संस्करण

कैफेे की आड़ में चल रहा था हुक्काबार और शराबनोशी : 16 गिरफ्तार, जमानत पर छोड़ा

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
कैफेे की आड़ में चल रहा था हुक्काबार और शराबनोशी : 16 गिरफ्तार, जमानत पर छोड़ा

जोधपुर। शहर के गंगाणा रोड पर राजीव गांधी नगर पुलिस ने एक कै फे की आड़ में चल रहे हुक्काबार को पकड़ा। कैफे में शराबनोशी भी चल रही थी। हुक्का सामग्री के साथ अवैध शराब भी वहां से जब्त की गई। कैफे में 16 लोगों को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ की। बाद उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया। पकड़े गए 16 लोगों में क ई छात्र शामिल है। दो अलग अलग केस पुलिस ने दर्ज किए है।राजीव गांधी नगर पुलिस को सूचना मिली कि गंगाणा रोड पर स्काई ग्रीन कैफे में अवैध रूप से हुक्काबार चल रहा है। इस पर सबइंस्पेक्टर प्रेमनाथ, एएसआई रघुनाथराम, हैडकांस्टेबल बाबूलाल आदि ने वहां रेड दी। पुलिस ने मौके पर 16 लोगों को पकड़ा। जिसमें कुछ छात्र भी शामिल थे।पुलिस ने स्काई ग्रीन कैफे चलाने वाले शख्स बालोतरा जिले के गिड़ा खोखसर निवासी राजाराम पुत्र हुकमाराम मेघवाल के खिलाफ केस दर्ज किया। मौके से 15 हुक्कें, 15 चिलम, 47 फिल्टर पाइप, 12 फ्लेवर के खुले डिब्बे आदि सामग्री को जब्त किया गया। कैफे में अवैध शराब भी परोसी जा रही थी, तब वहां से 30 बोतल बीयर एवं पांच बोतल अवैध शराब को जब्त किया गया। इसमें जगदंबा कॉलोनी मंदिर के पास रहने वाले अभिषेक पुत्र जगदीश के खिलाफ आबकारी अधिनियम में केस दर्ज किया गया।पुलिस ने बताया कि 16 लोगों को पकड़ा गया, जिन्हें बाद में कोर्ट में पेश किया गया। उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें