मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:48 · नई दिल्ली संस्करण

मोतिहारी पुलिस ने अपराध की योजना की नाकाम,तीन अपराधी हथियार समेत गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

पूर्वी

चंपारण,22 फरवरी।जिला पुलिस टीम ने अपराध की योजना बना रहे तीन

अपराधियों को गिरफ्तार किया है।इनके पास से लोडेड देशी कट्टा, जिंदा कारतूस

व चोरी की बाइक पुलिस ने जब्त की है। उक्त कारवाई अरेराज डीएसपी रंजन

कुमार के नेतृत्व में हरसिद्धि थाना पुलिस ने पशुरामपुर चौक के समीप देर

रात्रि में की।

गिरफ्तार अपराधियों में हरसिद्धि थाना क्षेत्र के मुरारपुर के अरुण सहनी ,चंदन सहनी और मुहर्रम चौक के शमशाद अली है।

डीएसपी

रंजन कुमार ने बताया कि पुलिस कप्तान के निर्देश पर आगामी लोकसभा और होली

पर्व को लेकर चलाये जा रहे विशेष गश्ती अभियान के दौरान मंगलवार की रात्रि

करीब 11 बजे पुलिस की गाड़ी देख बाइक पर सवार तीन व्यक्ति भागने लगे। सभी को

खदेड़ कर दबोच लिया गया। वही अंधेरे का लाभ उठा एक भागने में सफल रहा।

पकड़े

गये हिरासत में दोनो अपराधी के पास से एक लोडेड देशी कट्टा,एक जिंदा

कारतूस और एक चोरी की स्प्लेंडर बाइक को जब्त किया गया। इन दोनों अपराधियों

की निशानदेही पर भागे हुए अपराधी को भी घर से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार

अपराधियों ने पूछताछ के दौरान किसी बड़े अपराध की घटना को अंजाम देने की

तैयारी की बात को स्वीकार किया है। गिरफ्तार अरुण सहनी पूर्व से ही

तुरकौलिया थाना क्षेत्र का वांटेड अपराधी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें