मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:57 · नई दिल्ली संस्करण

प्रधानमंत्री मोदी की अजमेर सभा को लेकर पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
प्रधानमंत्री मोदी की अजमेर सभा को लेकर पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की शनिवार को अजमेर की कायड़ विश्रामस्थली पर प्रस्तावित जनसभा को लेकर राजस्थान पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है।राजस्थान पुलिस ने 28 फरवरी को संभावित यातायात दबाव को देखते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर आमजन और वाहन चालकों से सहयोग की अपील की है।एडवाइजरी के अनुसार 28 फरवरी को प्रातः 8 बजे से सायं 4 बजे तक किशनगढ़–गेगल–कायड़–ब्यावर तथा किशनगढ़–गेगल–कायड़–अजमेर मार्ग पर यातायात का दबाव बढ़ने की संभावना है। एडीजी कानून एवं व्यवस्था वीके सिंह ने बताया कि इस समयावधि में ट्रैफिक कंजेशन की स्थिति बन सकती है। आमजन की सुविधा और सुगम यातायात संचालन सुनिश्चित करने के लिए ट्रैफिक पुलिस द्वारा आवश्यक प्रबंध किए गए हैं।पुलिस ने ट्रक, ट्रेलर और अन्य मालवाहक वाहनों के चालकों से अपील की है कि वे 28 फरवरी को सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक कायड़ और गेगल टोल मार्ग से गुजरने से परहेज करें।इसके स्थान पर वैकल्पिक मार्ग अपनाने की सलाह दी गई है। संबंधित जिलों में डायवर्जन प्लान प्रभावी रूप से लागू किया जाएगा। साथ ही सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों से व्यापक प्रचार-प्रसार किया जा रहा है, ताकि वाहन चालक पहले से अपनी यात्रा की योजना बना सकें।राजस्थान पुलिस ने कहा है कि आमजन का सहयोग सुरक्षित और सुचारु यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें