मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:16 · नई दिल्ली संस्करण

तुर्कमान गेट हिंसा मामले में पुलिस की कार्रवाई तेज, 3 और आरोपी गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
तुर्कमान गेट हिंसा मामले में पुलिस की कार्रवाई तेज, 3 और आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने तुर्कमान गेट इलाके में फैज-ए-इलाही मस्जिद के पास अतिक्रमण हटाने के दौरान हुई हिंसा के मामले में तीन और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही इस मामले में अब तक गिरफ्तार किए गए आरोपियों की संख्या बढ़कर 16 हो गई है।

पुलिस ने बताया कि ये गिरफ्तारियां शुक्रवार रात की गईं। आरोपियों की पहचान मोहम्मद नावेद (44), मोहम्मद फैज (20) और मोहम्मद उबैदुल्लाह (23) के रूप में हुई है। ये तीनों ही आरोपी तुर्कमान गेट के पास के इलाकों में रहते हैं। घटना वाले दिन ये तीनों भी पत्थर फेंकने वालों में शामिल थे।

दिल्ली पुलिस लगातार इस मामले में सक्रिय है और हिंसा में शामिल सभी व्यक्तियों को पकड़ने की कोशिश कर रही है।

इस मामले में पिछले कुछ दिनों में इलाके में तनाव बढ़ गया था। पुलिस ने मामले में पहले ही कई संदिग्धों को गिरफ्तार किया था और अब इन तीन नई गिरफ्तारियों के साथ जांच में और तेजी आई है।

जानकारी के अनुसार, नगर निगम की टीम जब फैज-ए-इलाही मस्जिद के पास अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई कर रही थी, उसी दौरान कुछ असामाजिक तत्वों ने पथराव शुरू कर दिया। इस हिंसा में कई पुलिसकर्मी घायल हुए और सरकारी संपत्ति को भी नुकसान पहुंचा।

एफआईआर में बताया गया है कि अतिक्रमण वाली जमीन पर पुलिस की बैरिकेडिंग के समय करीब रात 12:40 बजे 30-35 लोगों का एक समूह इकट्ठा हो गया, भड़काऊ नारे लगाने लगा और पुलिस को काम करने से रोकने की कोशिश करने लगा।

जांच में यह भी पता चला कि इलाके के कुछ प्रभावशाली लोगों ने अपने व्हाट्सएप ग्रुप्स के जरिए स्थानीय निवासियों को इकट्ठा होने और विरोध करने के लिए उकसाया। पुलिस के मुताबिक उनका मकसद ऑपरेशन के दौरान अशांति फैलाना और प्रशासन व कानून लागू करने वाली एजेंसियों के काम में बाधा डालना था।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें