मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:25 · नई दिल्ली संस्करण

हुंडी कारोबारी से हुई लूट की घटना का पुलिस ने 30 घंटे बाद किया उद्भेदन

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
हुंडी कारोबारी से हुई लूट की घटना का पुलिस ने 30 घंटे बाद किया उद्भेदन

पूर्वी चंपारण।घोड़ासहन रेलवे स्टेशन के निकट बीते सोमवार की सुबह घोड़ासहन बाजार निवासी अजय कुमार समदर्शी उर्फ पुप्पू से हुई 1.15 लाख लूट की घटना का बुधवार को पुलिस ने उद्भेदन कर लिया है। एसपी स्वर्ण प्रभात के निर्देश पर में सिकरहना डीएसपी अशोक कुमार के नेतृत्व में घोड़ासहन थाना पुलिस ने तकनीकी अनुसंधान के बाद अलग-अलग जगहों पर छापेमारी करते हुए घटना कारित करने वाले दो अप्राथमिकी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्तो की निशानदेही पर दो पिस्टल एवं दो जिंदा कारतूस एवं लूट के 15 हजार रुपया एवं घटना में प्रयुक्त काले रंग की अपाची बाइक को भी बरामद किया है।इसिकरहना डीएसपी अशोक कुमार ने पत्रकारो को बताया कि घटना में चार अपराधी संलिप्त थे। जिसमें दो को गिरफ्तार किया गया है। बताया कि तकनीकी अनुसंधान के आधार पर पुलिस ने जितना थाना थाना क्षेत्र के झझरा गांव निवासी सन्नी कुमार को गिरफ्तार किया गया, जिसकी निशानदेही पर पुलिस ने कस्वा कदमवा गांव निवासी उज्ज्वल श्रीवास्तव को गिरफ्तार किया गया। दोनों के निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त पिस्टल,गोली,बाइक को अलग-अलग जगहों से बरामद किया गया है। जबकि लूट का रुपया उन दोनो के पास से बरामद किया गया है।डीएसपी ने बताया की पकड़े गए बदमाश घटना में अपनी संलिप्ता स्वीकार करते दो अन्य साथी के नामों का खुलासा किया है जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। वही घोड़ासहन थनाध्यक्ष अनुज कुमार पांडेय ने बताया कि पकड़े गए बदमाश उज्ज्वल पूर्व में जेल जा चुका है। छापेमारी टीम में छौड़ादानों इंस्पेक्टर रंजय कुमार, इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष अनुज कुमार पांडेय,अपर थानाध्यक्ष विकास कुमार,पुअनि मधुकर कुमार,प्रतिभा रानी पांडेय,प्रीति कुमारी एवं सशस्त्र बल शामिल रहे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें