मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:13 · नई दिल्ली संस्करण

हर्षोल्लास और सौहार्द के साथ मनाई गई बकरीद

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

भागलपुर। जिले भर में शनिवार को बकरीद का पर्व पूरे उत्साह और भाईचारे के साथ मनाया गया। जिले के प्रमुख ईदगाह मैदानों और मस्जिदों में हजारों लोगों ने एकत्र होकर बकरीद की विशेष नमाज अदा की और देश और समाज में अमन-चैन की दुआ मांगी। शहजांगी, बरहपुरा, चंपानगर, सीटीएस मैदान, ततारपुर, अलीगंज, बरारी, खंजरपुर आदमपुर समेत भागलपुर के तमाम क्षेत्रों में सुबह से ही नमाजियों का हुजूम देखने को मिला। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी और मिठाइयों का आदान-प्रदान किया।बकरीद के इस मौके पर जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। एक दिन पहले ही जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी, वरीय पुलिस अधीक्षक हृदयकांत, डीडीसी प्रदीप कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारियों ने शहर में फ्लैग मार्च निकाला था और नागरिकों से शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील की थी। आज पर्व के दिन पूरे जिले में पुलिस बल को तैनात किया गया। संवेदनशील इलाकों में विशेष पुलिस टीमों की तैनाती की गई थी। प्रमुख चौक-चौराहों पर सघन गश्ती और ड्रोन से निगरानी की व्यवस्था की गई। इसके साथ ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी प्रशासन की कड़ी निगरानी रही ताकि किसी भी प्रकार की अफवाह या आपत्तिजनक सामग्री को फैलने से रोका जा सके। पूरे शहर को सीसीटीवी कैमरों से मॉनिटर किया गया।पर्व मनाते लोगों ने बकरीद के महत्व को बताते हुए कहा कि यह केवल एक धार्मिक पर्व नहीं, बल्कि त्याग और बलिदान की मिसाल है। यह हमें अपने स्वार्थ से ऊपर उठकर समाज और देश के लिए सोचने की प्रेरणा देता है। चंपानगर से आए एक बुजुर्ग नमाजी मोहम्मद जमशेद ने कहा, बकरीद हमें कुर्बानी का महत्व सिखाता है हम सभी को एक-दूसरे के धर्म और संस्कृति का सम्मान करते हुए देश की एकता और अखंडता को बनाए रखना चाहिए। बकरीद को लेकर बच्चों और युवाओं में भी खासा उत्साह देखने को मिला। रंग-बिरंगे कपड़ों में सजे बच्चे, बाजारों की रौनक और घरों में बने खास व्यंजनों ने इस त्योहार को और खास बना दिया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें