मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:12 · नई दिल्ली संस्करण

अंतरराज्यीय अफीम तस्कर गिरोह के चार गिरफ्तार,अफीम की खेप बरामद

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

पूर्वी चंपारण। एसपी स्वर्ण प्रभात के निर्देश पर जिले में ड्रग्स और मादक पदार्थ के विरूद्ध चलाये जा रहे विशेष अभियान के दौरान ढाका थाना पुलिस को शुक्रवार की देर रात बड़ी कामयाबी मिली है।पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बाबा मस्तराम कॉलेज के समीप से कार सवार चार अंतराज्यीय अफीम तस्करों को 1073 ग्राम अफीम के साथ गिरफ्तार किया है।गिरफ्तार तस्करों में छपरा के नंदलाल कुमार, बड़हरवा लखनसेन के उमेश महतो, बेलाही के विवेक कुमार और बंजरिया थाना के दारोगा टोला निवासी महेंद्र साह शामिल हैं।प्रारंभिक पूछताछ गिरफ्तार तस्करो ने बताया कि अफीम की खेप मणिपुर से ट्रेन से लायी गई थी।जिसकी डिलीवरी बंजरिया के दारोगा टोला में महेंद्र साह को देनी थी। तस्करो की निशानदेही पर पुलिस ने महेंद्र साह के घर पर छापेमारी कर इलेक्ट्रॉनिक तराजू और पॉली बैग बरामद किया हैं। जांच में पता चला कि महेंद्र यह अफीम चिरैया के हरिनाथ राय और मुजफ्फरपुर के मोहम्मद साबिर को बेचता था।पुलिस इनके खुलासे के बाद इस अंतरराज्यीय गिरोह के ठिकानो पर छापेमारी में जुटी है।पुलिस के अनुसार इस गिरोह में शामिल अन्य लोगो की गिरफ्तारी के बाद बड़े खुलासे होगे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें