मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:03 · नई दिल्ली संस्करण

पत्रकार के घर हुई भीषण चोरी का पुलिस ने किया खुलासा,5 गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
पत्रकार के घर हुई भीषण चोरी का पुलिस ने किया खुलासा,5 गिरफ्तार

पूर्वी चंपारण। बिहार में मोतिहारी नगर थाना की पुलिस ने पत्रकार सुदिष्ट नारायण ठाकुर के श्रीकृष्ण नगर स्थित घर में हुई भीषण चोरी की घटना का खुलासा कर दिया है।

पुलिस ने इस मामले में पांच शातिर चोर को पकड़ा है। पकड़े गए पांच चोर में चार नाबालिग है। पूछताछ में चोरों ने श्रीकृष्णनगर मुहल्ला निवासी सुदिष्ट नारायण ठाकुर के घर में हुई चोरी समेत शहर के अलग-अलग क्षेत्रों से छह मोटर चोरी की घटना में भी अपनी संलिप्तता स्वीकारी है। पुलिस ने इनकी निशानदेही पर छापेमारी करते हुए चोरी की मोबाइल,पर्स व करीब एक लाख रुपये नकदी बरामद किया है।

पूछताछ के दौरान चोरो ने बताया है कि श्रीकृष्णनगर मुहल्ला में उक्त घर से चोरी की गई आभूषण रघुनाथपुर के पवन कुमार नामक किराना दुकानदार को बेची है। इस एवज में उन लोगों को 32 सौ रुपए मिले थे। शहर के अलग-अलग क्षेत्रों से मोटर की चोरी भी की है,जिसे बेच दिया गया है। पूछताछ में चोरो ने पुलिस को बताया कि चोरी की घटना के पूर्व चकिया निवासी शिवा नामक युवक उक्त घर का रेकी किया था,जिसके बाद उन लोगो ने चोरी की घटना को अंजाम दिया था।

सुदिष्ट नारायण ठाकुर ने बीते 7 अगस्त को नगर थाना में आवेदन देकर बताया था,कि अज्ञात चोरों ने 3 लाख रुपये की 30 ग्राम की सोने की लक्ष्मी हार, डेढ़ लाख रुपये का कान का झुमका, 15 हजार का नोज पीन, डेढ़ लाख रुपये की कीमत की 20 पीस चांदी का सिक्का, 50 हजार रुपये नकदी, 21 हजार रुपये की विवो कंपनी का मोबाइल और बैग सहित महत्वपूर्ण कागजातों की भी चोरी कर ली। जिसके बाद पुलिस ने त्वतरित कारवाई करते हुए चोरी की गई मोबाइल सर्विलांस के आधार पर रघुनाथपुर चमड़ा गोदाम वार्ड संख्या 27 निवासी गैरेज मिस्त्री अजीम मियां के पास से बरामद करते हुए चोरी की इस घटना का खुलासा कर लिया है। फिलहाल पुलिस चोर गिरोह के बयान के आधार पर चोरी के आभूषण और अन्य सामानो की बरामदगी के लिए रघुनाथपुर के किराना दुकानदार पवन को तलाश रही है। जो फिलवक्त फरार है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें