मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:04 · नई दिल्ली संस्करण

मोतिहारी पुलिस का नटवरलाल सिपाही ने किया ईधन घोटाला

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
मोतिहारी पुलिस का नटवरलाल सिपाही ने किया ईधन घोटाला

पूर्वी चंपारण।जिला पुलिस के एक नटवरलाल सिपाही के करतूत से पूरे पुलिस महकमा में हडकंप मचा है।दरअसल मोतिहारी नगर थाना में पदस्थापित सिपाही क्रमांक 726 अमित कुमार ने एएसपी सदर शिवम धाकड़ और डीएसपी सदर 2 जीतेश पांडेय के फर्जी हस्ताक्षर से लाखो का ईधन का गबन कर दिया है।साथ ही बड़ा खेला कर दिया है। मामले का खुलासा होने के बाद एसपी स्वर्ण प्रभात के निर्देश पर डीएसपी के आवेदन पर सिपाही अमित कुमार के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज कर कारवाई शुरू कर दी गई है।फिलहाल फर्जीवाड़ा का मास्टर माइंड सिपाही फरार है।जिसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। मोतिहारी एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि सदर एएसपी शिवम धाकड़ और सदर डीएसपी 2 जितेश पांडेय का फर्जी सिग्नेचर कर सिपाही 726 अमित कुमार द्वारा डीजल का गबन किया गया है। सदर डीएसपी 2 जितेश पांडेय के शिकायत पर जांच कराया गया ।जांच में मामला सत्य पाए जाने पर सिपाही के खिलाफ नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें