मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:25 · नई दिल्ली संस्करण

भ्रष्टाचार का केंद्र बन गया है पुलिस चौकियां

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
भ्रष्टाचार का केंद्र बन गया है पुलिस चौकियां

भ्रष्टाचार का केंद्र बन गया है पुलिस चौकियां

नई दिल्ली । यमुना नदी के किनारे 31 फुट चौड़ी पुश्ता रोड वज़ीराबाद थाने की झरौदा पुलिस चौकी एवं यमुना बायोडायवर्सिटी पार्क के बीच से गुजरती है । पुश्ता रोड के आधे किलोमीटर की दूरी जहां पर पुलिस चौकी है को पार करने का न्यूनतम समय अब आधा घंटा हो गया है । पुलिस के नजर के सामने बड़ी-बड़ी गाड़ियां गुजरती है जबकि इस सड़क पर बड़ी गाड़ियों का प्रवेश वर्जित है । सूत्र बताते हैं कि इस पुश्ता रोड पर तीन पुलिस चौकियां है जहां पैसे लेकर भारी गाड़ियों को प्रवेश दे दिया जाता है ।

मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि पिछले दो वर्षों से झड़ौदा पुलिस चौकी पर प्रतिदिन आने और जाने के समय आधा से एक घंटा बरबाद हो जाता है । इस पर ना ही क्षेत्रीय विधायक का ध्यान है और ना ही प्रशासन का । इस संबंध में बुराड़ी के विधायक संजीव झा से बात करने की कोशिश की गई पर वे नहीं मिले । पुलिस चौकी पर कार्यरत पुलिस अधिकारियों से पूछने पर बताया गया कि यह हमारा विषय नहीं है । स्थानीय नागरिकों से बात करने पर बताया गया कि पुलिस चौकी के मिलीभगत से पुश्ता रोड पार्किंग सेन्टर में तब्दील हो गया है ।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें