मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:18 · नई दिल्ली संस्करण

पिस्टल व कारतूस बरामदगी मामले में पुलिस कांस्टेबल सहित तीन गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
पिस्टल व कारतूस बरामदगी मामले में पुलिस कांस्टेबल सहित तीन गिरफ्तार

जोधपुर, 17 जनवरी (हि.स.)। कमिश्नरेट की जिला डीएसटी पश्चिम ने कुड़ी स्थित सेक्टर आठ में शुक्रवार रात एक युवक से एक पिस्तौल और एक जिंदा कारतूस जब्त किया था। उससे पूछताछ के बाद पुलिस लाइन में पदस्थापित एक कांस्टेबल सहित दो और आरोपिताें को भी हिरासत में लिया गया है। पिस्तौल सप्लाई में कांस्टेबल की भी संदिग्ध भूमिका आई है। पुलिस ने आज कांस्टेबल रामप्रकाश को गिरफ्तार कर लिया। अवैध हथियार प्रकरण में तीन लोग अब गिरफ्तार बताए गए है।बोरानाडा एसीपी आनंद सिंह राजपुरोहित ने बताया कि डीसीपी वेस्ट के निर्देश पर अवैध हथियार की रोकथाम के लिए कार्रवाई की जा रही है। इसी कार्रवाई के सिलसिले में कल वेस्ट की स्पेशल टीम और कुड़ी भगतासनी थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई की थी। पुलिस को सूचना मिली थी कि कुड़ी भगतासनी हाउसिंग बोर्ड में एक युवक अवैध हथियार लेकर घूम रहा था। इस सूचना पर डीएसटी पश्चिम को सक्रिय किया गया। उप निरीक्षक महेन्द्र सिंह की अगुवाई में पुलिस ने तलाश के बाद केबीएचबी सेक्टर-आठ के पास अर्शलान खिलजी को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर एक पिस्तौल व एक जिंदा कारतूस मिला।पूछताछ में सामने आया कि वह भोमसिंह भाटी से यह पिस्तौल 35 हजार में खरीदी थी। पुलिस ने तलाश के बाद उसे भी हिरासत में लिया। उससे पूछताछ में सामने आया कि पिस्तौल पुलिस लाइन में तैनात कांस्टेबल रामप्रकाश की सहायता से किसी दूसरे व्यक्ति से खरीदी थी। पिस्तौल दिलाने में कांस्टेबल ने मध्यस्थता की थी। पुलिस ने इस मामले में तीनों आरोपिताें अर्शलान, भोम सिंह भाटी और कांस्टेबल राम प्रकाश को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार हथियार के बदले पांच हजार रुपये ऑनलाइन और तीस हजार रुपये नकद भुगतान किया गया था। पुलिस मामले में अन्य लोगों की भूमिका की जांच कर रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें