लूटकांड के मास्टरमाइंड मो एजाज उर्फ चुन्ना एक देसी कट्टा एवं दो कारतूस के साथ गिरफ्तार

अररिया।अररिया के भरगामा पुलिस ने मधेपुरा जिला के श्रीनगर थानाक्षेत्र के लक्ष्मीपुर भगवती वार्ड संख्या 10 से मास्टरमाइंड मो एजाज उर्फ चुन्ना को एक देसी कट्टा एवं दो कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है.फारबिसगंज एसडीपीओ मुकेश कुमार साह ने बताया कि गुप्त सूचना मिलने पर एक टीम का गठन किया गया और पुलिस ने नाटकीय अंदाज में आर्म्स एक्ट व लूटकांड के मास्टरमाइंड मो एजाज उर्फ चुन्ना को गिरफ्तार कर लिया. उन्होंने बताया कि मो एजाज भरगामा थाने में दर्ज चार मामलों के अभियुक्त है. पुलिस ने आगे की कार्रवाई कर आरोपित को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है .





