मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:33 · नई दिल्ली संस्करण

2 लाख के भारतीय जाली नोट के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

पूर्वी चंपारण।जिला पुलिस की टीम ने जाली नोट के एक बड़े धंधेबाज गिरोह का पर्दाफाश किया है।साथ ही इस धंधे के सरगना सहित तीन तस्कर को दो लाख के नकली नोट के साथ गिरफ्तार किया है।इनकी गिरफ्तारी भारत नेपाल के रक्सौल बॉर्डर से हुई है। गिरफ्तार इन तस्करो से देश के कई सुरक्षा एजेंसी पूछताछ कर रही है। गिरफ्तार तस्करो में इस धंधे का सरगना नजरे सद्दाम भी शामिल है। जिसका तार पाकिस्तान व बांग्लादेश से जुड़ा है।यह लंबे समय से पाकिस्तान से नकली नोट नेपाल के रास्ते लाकर देश के कई राज्यो में पहुंचाने का काम कर रहा था। नजरे सद्दाम को मिलिट्री इंटलिजेंस सहित कई सुरक्षा एजेंसी लंबे समय से तलाश रही थी।हालांकि मोतिहारी एसपी कांतेश कुमार मिश्रा को मिली गुप्त सूचना के बाद जाल बिछाकर तस्कर नजरे सद्दाम को उसके अन्य सहयोगियों के साथ नेपाल से भारत में प्रवेश करने के क्रम में गिरफ्तार कर लिया गया।जिनकी तलाशी लेने पर उनके पास से लगभग दो लाख रुपये के भारतीय जाली नोट बरामद हुए हैं।फिलहाल पुलिस और जांच एजेंसियां गिरफ्तार तस्करों को किसी अज्ञात जगह पर रख कर पूछताछ कर रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें