मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:36 · नई दिल्ली संस्करण

दिल्ली के अलीपुर हिट एंड रन केस में पुलिस का एक्शन, दो आरोपी गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
दिल्ली के अलीपुर हिट एंड रन केस में पुलिस का एक्शन, दो आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने अलीपुर थाना क्षेत्र में हुए हिट एंड रन के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना में एक पुलिस कांस्टेबल की जान गई थी। पुलिस ने आरोपियों की कार को भी जब्त कर लिया है।

अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली पुलिस ने अलीपुर की घटना के बाद कई धाराओं में एफआईआर दर्ज करते हुए मामले की जांच शुरू की थी। जल्द पुलिस आरोपियों तक पहुंचने में सफल हुई और दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया।

दिल्ली पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों में कुलदीप उर्फ करन और नीरज शामिल हैं।

अधिकारियों ने कहा कि घटना में शामिल गाड़ी को जांच के लिए जब्त कर लिया गया है। फिलहाल, आगे की जांच और कानूनी प्रक्रिया चल रही है। कानून के अनुसार जांच पूरी करने के लिए इस मामले पर प्राथमिकता से काम किया जा रहा है।

दिल्ली के अलीपुर थाना क्षेत्र में यह घटना बुधवार शाम करीब 6 बजे सिंघु बॉर्डर पर हुई। एक तेज रफ्तार कार ने ड्यूटी के दौरान ट्रैफिक पुलिस के हेड कांस्टेबल को टक्कर मारी।

घटना के बाद चालक कार समेत मौके से फरार हो गया। इस घटना में पुलिसकर्मी टक्कर के बाद सड़क पर गिर पड़ा।

घायल अवस्था में हेड कांस्टेबल को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हेड कांस्टेबल की पहचान अमित के रूप में हुई, जो नरेला ट्रैफिक सर्कल में स्पीड मॉनिटरिंग के लिए स्पीड गन लगा रहे थे।

वह मूल रूप से हरियाणा के सोनीपत के रहने वाले थे।

घटना के बाद दिल्ली पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की और आसपास के सीसीटीवी फुटेज को खंगाला। शुरुआती जांच में पुलिस ने वाहन की पहचान की और उसके बाद आगे की कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें