मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:00 · नई दिल्ली संस्करण

नशा मुक्त कोसी अभियान में पुलिस को बड़ी सफलता, तीन माह में 1115 आरोपी गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
नशा मुक्त कोसी अभियान में पुलिस को बड़ी सफलता, तीन माह में 1115 आरोपी गिरफ्तार

सहरसा। बिहार के कोसी क्षेत्र में चलाए जा रहे नशा मुक्त अभियान के तहत पिछले तीन माह में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। कोसी प्रक्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक डॉ. कुमार आशीष के नेतृत्व में सहरसा, सुपौल और मधेपुरा जिले में नशे के कारोबारियों और नशा सेवन करने वालों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत पुलिस ने तीन माह में नशीले पदार्थों की तस्करी के आरोप में 1115 लोगों को गिरफ्तार किया है।

डीआइजी कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस ने आरोपियों से 41 हजार लीटर से अधिक शराब 2202 किलो से अधिक गांजा, 3636.57 ग्राम स्मैक, 2936 मिलीग्राम नशीले इंजेक्शन, 120 नशीली टैबलेट और 1,467.12 बोतल कोडीन युक्त सिरप बरामद किया गया है।

इसके अलावा पुलिस ने 1.85 लाख रुपए से अधिक भारतीय मुद्रा और 27570 नेपाली रुपए भी जब्त किए हैं।

डीआइजी डॉ. कुमार आशीष ने कहा कि लगातार हो रही कार्रवाई से शराब, गांजा एवं अन्य मादक पदार्थों के कारोबार में संलिप्त अपराधियों में भय का माहौल बना है। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि नशे के कारोबार से जुड़े लोग इस अवैध धंधे को छोड़ दें, अन्यथा उनके विरुद्ध कानून के तहत कठोर कार्रवाई की जाएगी।

डीआईजी ने आम लोगों से भी नशा मुक्त अभियान में सक्रिय सहयोग की अपील की है. उन्होंने कहा कि नशे के कारोबार या नशा सेवन से संबंधित किसी भी प्रकार की सूचना हेल्पलाइन नंबर 9060384865 पर कॉल, मैसेज या व्हाट्सएप के माध्यम से दी जा सकती है।

उन्होंने बताया कि सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जायेगी।

साथ ही उपयोगी सूचना के आधार पर बड़ी बरामदगी होने पर संबंधित व्यक्ति को पुरस्कृत भी किया जाएगा। डीआईजी ने कहा कि कोसी क्षेत्र को नशा मुक्त बनाने के लिए पुलिस पूरी तरह प्रतिबद्ध है। इस उद्देश्य की प्राप्ति के लिए अभियान को और अधिक प्रभावी ढंग से आगे भी लगातार जारी रखा जाएगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें