मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:19 · नई दिल्ली संस्करण

प्रधानमंत्री आज 'चित्रकूट घाट पर अध्यात्म का अनुभव' परियोजना का करेंगे शिलान्यास

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

भोपाल । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज (गुरुवार) वीडियो

कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से चित्रकूट में प्रात: 10 बजे ''चित्रकूट घाट पर

अध्यात्म का अनुभव'' परियोजना का स्वदेश दर्शन 2.0 योजनांतर्गत शिलान्यास

करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव चित्रकूट के सुरेन्द्र पाल मैदान में

होने वाले इस कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम में विभिन्न विकास

कार्यों का भूमि-पूजन और लोकार्पण भी होगा।

जनसम्पर्क अधिकारी राजेश

सिंह ने बताया कि केन्द्रीय पर्यटन मंत्रालय की स्वदेश दर्शन योजना 2.0 के

अंतर्गत चित्रकूट में आध्यात्मिकता के विशिष्ट अनुभव के लिए मां मंदाकिनी

नदी के घाटों का उन्नयन एवं विकास कराया जाएगा। प्रधानमंत्री सुरेन्द्र

पाल मैदान उद्यमिता परिसर में आयोजित कार्यक्रम में वर्चुअल जुड़कर इन

कार्यों का भूमिपूजन करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्यमंत्री डॉ. मोहन

यादव करेंगे।

इस मौके पर नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश

विजयवर्गीय, संस्कृति एवं पर्यटन राज्यमंत्री धर्मेन्द्र सिंह लोधी, नगरीय

विकास एवं आवास राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी, सांसद गणेश सिंह, विधायक

सुरेन्द्र सिंह गहरवार विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। उन्होंने बताया

किस्वदेश दर्शन योजना 2.0 के तहत 26 करोड़ 55 लाख रुपये लागत के मां

मंदाकिनी के घाटों के उन्नयन एवं विकास कार्य सहित सतना जिले के कुल 139

करोड़ 29 लाख रुपये लागत के 18 कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया

जाएगा। इनमें 33 करोड़ 13 लाख रुपये लागत के 14 विकास कार्यों का लोकार्पण

और 106 करोड़ 16 लाख रुपये लागत के चार कार्यों का शिलान्यास किया जाएगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें