मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 11:31 · नई दिल्ली संस्करण

पीएम ताकाइची ने भंग की जापान की संसद, 8 फरवरी को होगा मध्यावधि चुनाव

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
पीएम ताकाइची ने भंग की जापान की संसद, 8 फरवरी को होगा मध्यावधि चुनाव

ऑस्ट्रेलिया में जंगल की आग ने मचाया तांडव, लोगों को शहर छोड़ने का आदेश, सड़कें भी हुईं बंद सिडनी, 23 जनवरी (आईएएनएस)। पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया के दक्षिण में लगी बड़ी जंगल की आग का असर अब आवाजाही पर भी हो रहा है। आग की वजह से इलाके में सड़कें बंद कर दी गई हैं। इसके साथ ही आस-पास के शहरों को खाली करने के आदेश दिए गए हैं।

हालात का आकलन करते हुए इसकी तैयारी पहले ही कर ली गई थी।

पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया के डिपार्टमेंट ऑफ फायर एंड इमरजेंसी सर्विसेज (डीएफईएस) ने शुक्रवार सुबह जारी एक अलर्ट जारी कर कहा कि राज्य के दक्षिणी कोस्ट पर पर्थ से 420 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व में फिट्जगेराल्ड रिवर नेशनल पार्क में लगी आग से जान और घरों को खतरा है।

लगभग 2,000 की आबादी वाले रेवेन्सथोर्प सहित आस-पास के कई शहरों के रहने वालों और आने-जाने वालों को आदेश दिया गया है कि अगर रास्ता साफ है तो वे वहां से निकल जाएं। डीएफईएस के अलर्ट में कहा गया, "आप खतरे में हैं और बचने के लिए तुरंत एक्शन लेने की जरूरत है।

इसके साथ ही जो लोग रुकना चाहते हैं, उन्हें बहुत ज्यादा गर्मी के खतरे की वजह से घर के अंदर रहने की सलाह दी गई है। यह आग 16 जनवरी को नेशनल पार्क में बिजली गिरने से लगी थी और शुक्रवार सुबह तक 60,000 हेक्टेयर से ज्यादा जमीन जल चुकी थी।

रेवेन्सथोर्प के पश्चिम में एक मेन हाईवे बंद कर दिया गया है, और उत्तर में न्यूडेगेट शहर में एक इवैक्यूएशन सेंटर खोला गया है। फिट्जगेराल्ड रिवर नेशनल पार्क की झाड़ियों में लगी आग शुक्रवार सुबह दक्षिण-पश्चिम ऑस्ट्रेलिया में लगी चार बड़ी आग में से एक थी।

पर्थ से करीब 120 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व में बसे चार छोटे शहरों के करीब 1,500 लोगों को खाली करने के आदेश जारी किए गए हैं। जंगल में लगी आग बेकाबू होकर उत्तर-पूर्व दिशा में बढ़ रही है। इसी वजह से लोगों को इन शहरों को खाली करने के लिए कहा गया है।

न्यूज एजेंसी सिन्हुआ ने बताया कि फिट्जगेराल्ड रिवर नेशनल पार्क से 60 किलोमीटर उत्तर में डन रॉक नेचर रिजर्व और नेशनल पार्क से 130 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में ग्रीन रेंज नाम के छोटे से शहर के पास आग लगने की वजह से कम लेवल की इमरजेंसी वॉर्निंग जारी की गई है। दोनों आग की चेतावनी वाले क्षेत्र में रहने वाले लोगों से कहा गया है कि वे हालात पर नजर रखें और तुरंत वहां से निकलने के बारे में सोचें।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें