मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:38 · नई दिल्ली संस्करण

मप्र में "पीएम श्री पर्यटन वायु सेवा" की शुरूआत आज से, मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे शुभारंभ

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

भोपाल,। राज्य सरकार द्वारा पर्यटन गंतव्यों तक कनेक्टिविटी बेहतर

करने के उद्देश्य से मध्य प्रदेश में "पीएम श्री पर्यटन वायु सेवा" की

शुरुआत की जा रही है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज यानि गुरुवार को इस

सेवा शुभारंभ करेंगे।

जनसम्पर्क अधिकारी अनुराग उइके ने

बताया कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव गुरुवार सुबह 9 बजे राजा भोज अंतरराष्ट्रीय

एयरपोर्ट पर भोपाल से जबलपुर जाने वाली पहली फ्लाइट का शुभारंभ करेंगे। यह

फ्लाइट भोपाल से जबलपुर होकर रीवा जाएगी, वहां से सिंगरौली लैंड होगी।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव भोपाल एयरपोर्ट पर शुरू किये जा रहे टिकिट बुकिंग

काउंटर का भी शुभारंभ कर यात्रियों को बोर्डिंग पास प्रदान करेंगे।

राज्य

स्तरीय शुभारंभ समारोह में उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल, धार्मिक न्यास

एवं धर्मस्व राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मेन्द्र सिंह लोधी, पर्यटन

एवं संस्कृति विभाग के प्रमुख सचिव एवं म.प्र. टूरिज्म बोर्ड के प्रबंध

संचालक शिव शेखर शुक्ला, पर्यटन विकास निगम के प्रबंध संचालक डॉ. इलैयाराजा

टी, अपर प्रबंध संचालक बिदिशा मुखर्जी की गरिमामय उपस्थिति रहेंगी।

"पीएम

श्री पर्यटन वायु सेवा" के तहत प्रदेश के आठ शहरों भोपाल, इंदौर, जबलपुर,

रीवा, उज्जैन, ग्वालियर, सिंगरौली और खजुराहो को हवाई सेवा के माध्यम से

जोड़ा जाएगा। "पीएम श्री पर्यटन वायु सेवा" का संचालन मध्यप्रदेश पर्यटन

बोर्ड द्वारा लोक निजी भागीदारी (पीपीपी) के आधार पर मेसर्स जेट सर्व

एविएशन प्राइवेट लिमिटेड (फ्लायओला) द्वारा किया जा रहा है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें