राष्ट्रपति मुर्मू को प्रधानमंत्री मोदी, रक्षामंत्री राजनाथ, गृहमंत्री शाह ने जन्मदिन की दी बधाई
नई
दिल्ली, । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, रक्षामंत्री राजनाथ
सिंह और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को आज
उनके जन्मदिन पर बधाई दी। राष्ट्रपति आज सुबह जन्मदिन पर सबसे पहले
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली स्थित भगवान जगन्नाथ मंदिर पहुंचीं और
पूजा-अर्चना की।
प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स हैंडल पर लिखा,
''राष्ट्रपति जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। राष्ट्र के प्रति उनकी
अनुकरणीय सेवा और समर्पण हम सभी को प्रेरित करता है। गरीबों और हाशिये पर
पड़े लोगों की सेवा करने पर उनकी बुद्धिमत्ता और जोर एक मजबूत मार्गदर्शक
शक्ति है। उनकी जीवन यात्रा करोड़ों लोगों को आशा देती है। भारत उनके अथक
प्रयासों और दूरदर्शी नेतृत्व के लिए सदैव उनका आभारी रहेगा। उन्हें लंबे
और स्वस्थ जीवन का आशीर्वाद मिले।''
रक्षामंत्री राजनाथ
सिंह ने भी राष्ट्रपति को एक्स हैंडल पर शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।
उन्होंने लिखा है, '' राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को जन्मदिन पर बधाई और
शुभकामनाएं। उनका भारत के सर्वांगीण विकास के दृष्टिकोण को व्यापक रूप से
सम्मान दिया जाता है। भारत उनकी अंतर्दृष्टि और योगदान से बहुत लाभान्वित
हुआ है। समाज के गरीबों और कमजोर वर्गों के कल्याण और सशक्तिकरण के लिए
उनका जुनून सराहनीय है। उनके अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र के लिए
प्रार्थना करता हूं।''
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने
एक्स हैंडल पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के दीर्घायु होने की कामना की है।
उन्होंने लिखा है, '' राष्ट्रपति को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं।
राष्ट्र के विकास, गरीबों और समाज के वंचित वर्गों के उत्थान के प्रति उनका
समर्पण सभी के लिए प्रेरणा है। मैं ईश्वर से उनके अच्छे स्वास्थ्य एवं
दीर्घायु की प्रार्थना करता हूं।''
जन्मदिन पर मिल रहे बधाई
संदेशों के बीच आज सुबह राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सबसे पहले दिल्ली
स्थित भगवान जगन्नाथ मंदिर के दर्शन किए। 20 जून 1958 को जन्मी राष्ट्रपति
द्रौपदी मुर्मू ने भगवान जगन्नाथ के दर्शन करते हुए देशवासियों के कल्याण
की प्रार्थना की। उल्लेखनीय है कि प्रतिभा पाटिल के बाद द्रौपदी मुर्मू देश
की दूसरी महिला और पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति हैं।





