मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:32 · नई दिल्ली संस्करण

प्रधानमंत्री मोदी ने स्वामी विवेकानंद को श्रद्धांजलि अर्पित की

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

नई

दिल्ली, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने युग प्रवर्तक

स्वामी विवेकानंद की पुण्यतिथि पर आज उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है।

प्रधानमंत्री ने एक्स हैंडल पर लिखा, "मैं स्वामी विवेकानंद को उनकी

पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। उनकी शिक्षाएं लाखों लोगों को

शक्ति प्रदान करती हैं। उनका गहन ज्ञान और ज्ञान की निरंतर खोज भी बहुत

प्रेरणादायी है। हम एक समृद्ध और प्रगतिशील समाज के उनके स्वप्न को पूरा

करने के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हैं।"

भारतीय जनता

पार्टी (भाजपा) ने भी स्वामी विवेकानंद को उनकी पुण्यतिथि पर स्मरण करते

हुए नमन किया है। भाजपा ने एक्स हैंडल में स्वामी विवेकानंद के प्रमुख

अनमोल वचन 'संघर्ष जितना कठिन होगा, जीत उतनी शानदार होगी' को भी उद्धृत

किया है।

स्वामी विवेकानंद के विचार कालजयी हैं। उनके

प्रमुख विचार हैं-'जैसा तुम सोचते हो, वैसे ही बन जाओगे। खुद को निर्बल

मानोगे तो निर्बल और सबल मानोगे तो सबल ही बन जाओगे।' 'किसी दिन जब आपके

सामने कोई समस्या न आए, तो आप सुनिश्चित हो सकते हैं कि आप गलत मार्ग पर चल

रहे हैं।' 'जब तक जीना, तब तक सीखना। अनुभव ही जगत में सर्वश्रेष्ठ शिक्षक

है। यह कभी मत कहो कि 'मैं नहीं कर सकता', क्योंकि आप अनंत हैं।' 'उठो,

जागो और तबतक न रुको, जब तक तुम अपना लक्ष्य प्राप्त नहीं कर लेते।' 'लोग

तुम्हारी स्तुति करें या निंदा, लक्ष्य तुम्हारे ऊपर कृपालु हो या न हो,

तुम्हारा देहांच आज हो या युग में, तुम न्यायपथ से कभी भ्रष्ट न हो।'

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें