मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:20 · नई दिल्ली संस्करण

प्रधानमंत्री मोदी आज नालंदा विश्वविद्यालय का नया परिसर राष्ट्र को समर्पित करेंगे

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

नई

दिल्ली, । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज सुबह बिहार के

दौरे पर पहुंच रहे हैं। वह विश्व प्रसिद्ध ऐतिहासिक नालंदा विश्वविद्यालय

का नया परिसर राष्ट्र को समर्पित करेंगे। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आज बिहार दौरे का कार्यक्रम एक्स हैंडल पर

साझा किया है। भाजपा के एक्स हैंडल पर उपलब्ध विवरण के अनुसार,

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज सुबह पौने दस बजे नालंदा भग्नावशेष का भ्रमण

कर अवलोकन करेंगे। वो इसके 15 मिनट बाद नालंदा विश्वविद्यालय के नए परिसर

का उद्घाटन करेंगे।

भारत सरकार के पत्र सूचना कार्यालय (पीआईबी) की

विज्ञप्ति में कहा गया है कि नालंदा विश्वविद्यालय के नवीन परिसर का

उद्घाटन समारोह बिहार के राजगीर में होगा। इसकी परिकल्पना भारत और पूर्वी

एशिया शिखर सम्मेलन के देशों के बीच संयुक्त सहयोग के रूप में की गई है। इस

उद्घाटन समारोह में 17 देशों के मिशन प्रमुखों सहित कई लब्ध प्रतिष्ठित

अतिथि मौजूद रहेंगे।

परिसर में 40 कक्षाओं वाले दो शैक्षणिक

ब्लॉक हैं। इनकी कुल बैठने की क्षमता लगभग 1900 है। इसमें 300 सीटों की

क्षमता वाले दो सभागार हैं। इसमें लगभग 550 छात्रों की क्षमता वाला एक

छात्रावास है। इसमें अंतरराष्ट्रीय केंद्र, 2000 व्यक्तियों तक की क्षमता

वाला एम्फी थियेटर, फैकल्टी क्लब और खेल परिसर सहित कई अन्य सुविधाएं भी

हैं।

यह परिसर नेट जीरो ग्रीन कैंपस है। यह सौर संयंत्र,

घरेलू और पेयजल शोधन संयंत्र, अपशिष्ट जल के पुन: उपयोग के लिए जल

पुनर्चक्रण संयंत्र, 100 एकड़ जल निकाय और कई अन्य पर्यावरण अनुकूल

सुविधाओं के साथ आत्मनिर्भर रूप से कार्य करता है। नालंदा विश्वविद्यालय का

इतिहास से गहरा संबंध है। लगभग 1600 वर्ष पूर्व स्थापित किए गए मूल नालंदा

विश्वविद्यालय को विश्व के प्रथम आवासीय विश्वविद्यालयों में से एक माना

जाता है। वर्ष 2016 में नालंदा के भग्नावशेष को संयुक्त राष्ट्र विरासत

स्थल घोषित किया जा चुका है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें